{"_id":"61eaf59b98cb4e7b7c76dd6c","slug":"idrish-murder-case-open-basti-news-gkp424495259","type":"story","status":"publish","title_hn":"इदरीश हत्याकांड का खुलासा:अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इदरीश हत्याकांड का खुलासा:अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हारमोनियम वादक इदरीश हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं निवासी हारमोनियम वादक मोहम्मद इदरीश की 58 हजार रुपये के लिए सीने पर चढ़कर हत्या की गई थी। गांव के एक व्यक्ति को उधार दी गई रकम मांगने का दबाव बनाने के कारण उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी राम बेलास को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि परिवार के लोग भी भूमि विवाद में हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन पुलिस की छानबीन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि गांव के रामबेलास ने मोहम्मद इदरीश (80) से 63 हजार रुपये उधार लिया था। यह रकम न देनी पड़े, इसी कारण रामबेलास ने इदरीश की जान ले ली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी रामबेलास ने बताया कि उसने करीब तीन साल पहले मकान बनवाने के लिए मोहम्मद इदरीश से 63 हजार रुपये उधार लिया था। इनमें से महज पांच हजार रुपये ही वापस कर पाया था। उधर, मुकदमे के खर्च और अपने पोते को देने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी। पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर 2021 से मोहम्मद इदरीश लगातार राम बेलास से अपने रुपये मांग रहे थे। मगर राम बेलास उन्हें टालता रहा। बार-बार रुपये के लिए दबाव बनाने से परेशान राम बेलास छह जनवरी को नशे की हालत में जब इदरीश के कमरे में आया हुआ था। उसी दिन सीने पर चढ़कर इदरीश का मुंह दबा दिया। सांस फूलने से उसकी जान चली गई। इसके बाद राम बेलास वहां से खिसक गया। हत्या के सात दिन बाद यानी 13 जनवरी 2022 को ग्रामीणों की नजर कमरे में पड़े इदरीश के शव पर पड़ी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी रामबेलास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से इदरीश के मोबाइल चार्जर बरामद किया गया है।
13 जनवरी को घर में मिला था शव
पाऊं निवासी मृतक मोहम्मद इदरीश (80) गांव के पश्चिम अपने खेत में एक छोटा-सा कमरा बना कर अकेले रहते थे। उनका बेटा मोहम्मद रईस (55) करीब 20 वर्षों से आंबेडकर नगर जिले के टांडा कस्बे के रसूलपुर में अपने परिवार के साथ रहता है। तेरह जनवरी की देर शाम गांव के कुछ लोग खेत में छुट्टा पशु को खदेड़ने गए थे। यहां इदरीश के कमरे के बाहर से उन्हें कई बार आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोल कर देखा तो इदरीश बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे।