फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Idol vandalized by miscreants during immersion procession... uproar ensues

Basti News: विसर्जन जुलूस के दौरान अराजक तत्वों ने तोड़ी प्रतिमा...हंगामा

Wed, 28 Oct 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Idol vandalized by miscreants during immersion procession... uproar ensues
अस्पताल चौराहे के पास रात में मौजूद भीड़
बस्ती। शहर में विसर्जन जुलूस के दौरान रात 11 बजे अस्पताल चौराहे के पास हंगामा होने लगा। आनन-फानन सायरन बजाते बड़ी संख्या पुलिस फोर्स पहुंची। पता चला कि जुलूस में शामिल एक मूर्ति को अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया है। इसके बाद आयोजन समिति ने मूर्ति विसर्जन करने से मना कर दिया। कुछ हिंदूवादी नेता भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

तनाव बढ़ते हुए देख पुलिस ने खंडित मूर्ति को मौके से तत्काल हटवा दिया। कार्रवाई की मांग पर अड़े लोगों से पुलिस की काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। लगभग दो घंटे तक हुए हंगामे के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। विसर्जन के बाद 10 नामजद और 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। छी लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से वाहनों पर लदी कुछ देवी प्रतिमाएं जिगिना के रास्ते अमहट के लिए निकली थीं। रात 11 बजे के आसपास अस्पताल गेट संख्या तीन के निकट जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने एक मूर्ति खंडित कर दी। घटनास्थल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बताया गया। इसके बाद आयोजन समिति के लोग अस्पताल चौराहे के पास आकर जुलूस रोक दिए। उधर इसकी सूचना हिंदूवादी नेताओं को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कुछ पदाधिकारी भी पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी सक्रिय हो गई। एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी मानसी दहिया, शहर कोतवाल बृजानंद सिंह, थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अफसर सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंच गए।
काफी देर तक पुलिस आयोजन समिति के लोगों से मान-मनौव्वल करती रही। आरोपियों के खिलाफ मौके पर ही तहरीर मांगी गई। पुलिस उच्चाधिकारियों के कहने पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पिपरा राम किशुन निवासी शुभम जायसवाल ने लिखित तहरीर दी।
बताया गया कि एक विशेष समुदाय के लोग मूर्ति खंडित कर दिए हैं। इसके अलावा जुलूस में शामिल लड़कियों, महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया गया। आयोजन समिति के लोग तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खंडित मूर्ति को मौके से हटवा दिया और अमहट घाट पर विसर्जित करा दिया गया। आयोजकों का कहना था कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को विवाद होने की आशंका से अवगत कराया गया था, लेकिन तत्परता नहीं बरती गई।
10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मूर्ति खंडित करने के मामले में शुभम जायसवाल की तहरीर पर 10 नामजद और 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर में महिलाओं से छेड़खानी, गहने लूटने, तलवार, चाकू, ईंट, पत्थर से हमला करने और मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा तकियवा निवासी सलमान कुरैशी, पिपरा रामकिशुर निवासी अनीस, इरफान, फजल, नफीश, स्टेशन निवासी आरडीक्स, अरमान, पठान टोला निवासी मंटू पठान, समीर, रेहान को नामजद आरोपी बनाया है।

विसर्जन जुलूस के दौरान हल्का विवाद सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। हम लोग खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आयोजन समिति के लोगों से वार्ता कर उन्हें शांत किया गया। विसर्जन के बाद उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अराजकता फैलाने वाला कोई बख्शा नहीं जाएगा। -श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed