{"_id":"62cb1f1b19b39653d8634562","slug":"id-ul-ajaha-celbarated-basti-news-gkp4432599157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदा की गई नमाज,अल्लाह के नाम पर हुई कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदा की गई नमाज,अल्लाह के नाम पर हुई कुर्बानी
विज्ञापन
अदा की गई नमाज, तरक्की और सौहार्द की मांगी दुआ
बस्ती। त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल- अजहा का त्योहार पारंपरिक सौहार्द एवं शांति के वातावरण में रविवार को मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बकरीद की नमाज अदा कर अमन तरक्की और सौहार्द की दुआ मांगी।
डीआईजी आरके भारद्वाज, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव के अलावा तैनात किए गए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर नमाज व कुर्बानी का जायजा लेते रहे। शहर की जामा मस्जिद गांधीनगर, दारूल उलूम, खैरुल उलूम, जामिया हनफिया, नूरानी मस्जिद, मस्जिद निसार हुसैन, हुसैनी मस्जिद, अंजुमन अजमेरी मस्जिद मंगलबाजार, मस्जिद डफाली टोला, कादरी मस्जिद मुरलीजोत, कर्बला मस्जिद जिला अस्पताल, पठान टोला मस्जिद, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती, मस्जिद दक्षिण दरवाजा, कटरा स्टैंड, जीएनबाबू, निसार हुसैन, छोटी मस्जिद पक्के बाजार, दरियां खां, मस्जिद बेलाल, गड़गोडिया, माली टोला, आगा दरिया खां मस्जिद, अंजुमन मस्जिद पुरानी बस्ती, अरबिया गौसिया मस्जिद पुरानी बस्ती, डफाली टोला मस्जिद आदि में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ नमाज अदा की।
शहर के अलावा रुधौली, भानपुर, हर्रैया तहसील के विभिन्न गांवों में भी शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज अदा की गई। पैकोलिया, गौर, बभनान, परशुरामपुर, विक्रमजोत, छावनी, कलवारी, बहादुरपुर, कुदरहा, लालगंज, बनकटी, महादेवा, मुंडेरवा, वाल्टरगंज, कप्तानगंज, महराजगंज, दुबौला प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में परंपरागत ढंग से त्योहार बनाए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
------
ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत ढंग से मनाई गई बकरीद
- दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के दुबौलिया, बैरागल, सैनिया , गुलौरीबुर्जग, विशेषरगंज, निदूरी, रानीपुर खुर्द, सेमरा मुस्तहकम आदि की ईदगाहों में काफी संख्या में लोगों ने ईद- उल -अजहा की नमाज अदा की। दुबौलिया कस्बे में मौलाना मोहम्मद अकरम ने लोगों को नमाज अदा कराई। नगर बाजार एवं आस पास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में ईद -उल- अजहा का त्योहार मनाया गया। क्षेत्र के नगर बाजार, गोटवा, पोखरा बाजार, हथिया द्वितीय, रजली, बिरऊपुर, पोखरनी, ढोढ़ऊपुर, दयालपुर समेत तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में बडी संख्या में पहुंचे। नगर बाजार जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल हई ने नमाज के पहले कुर्बानी देने के बारे में विस्तार से बताया। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क मे अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी और एक दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। गायघाट प्रतिनिधि के मुताबिक कलवारी थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों पर ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान ईदगाहों पर भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
संवेदनशीलता को देखते हुए गायघाट कस्बे में पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रही। साथ ही गायघाट कस्बे में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए थानाध्यक्ष कलवारी रविवार की सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ गायघाट कस्बे में मौजूद रहे। क्षेत्र के गायघाट कस्बे के अलावा चरकैला, बैडारी, थन्हवा मुड़ियारी, मुहआपार कला, जिभियॉव, मिश्रौलिया, सुअरहा, कलवारी, कोड़र, कुसौरी, बेईली, बहादुरपुर, गोविंदापुर, कुसौरा, मुहम्मदपुर, खम्हरिया, मुहआडाबर में भी ईद उल अजहा की नमाज शान्ति पूर्वक अदा की गई। सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के चौकवा , हसनापुर, रामपुर मुड़री ,भिरिया ऋतुराज , करीमनगर, गौहनिया , सोनहा, भानपुर ,आमा, पचमोहनी, बकरीद पर ईदगाह में नमाज अदा की गई। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शशांक शेखर राय अपने फ़ोर्स के साथ रविवार को सुबह से क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।
एसडीएम भानपुर गिरीश कुमार झा, तहसीलदार भानपुर केशरी नन्दन त्रिपाठी तहसील भानपुर क्षेत्र में मजिस्दों व ईदगाहों पर विशेष नजर बनाए हुए थे। महसों क्षेत्र में रविवार को नमाज अदा की गई। जिसमें भुवनी, महसों, राम पुर, हथीरजा, खदरा, रेवली, शिकरा पठान, शिकरा हकीम में ईदगाह में अमन चैन से नमाज अदा की गई। इस मौके पर अजहर, मसरूफ़ अहमद सकील अहमद इसराइल खान, इजहार खान, तहौवर हुसैन मौजूद रहे।
----------
जमदाशाही, मझौआ मीर में पहुंचे अधिकारी
मानिकचंद। डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सुबह जमदाशाही, मीर मझौआ गांव में भ्रमण कर ईद- उल -अजहा पर नमाज अदा कर निकल रहे लोगों से मुलाकात की। उन्हें पर्व पर बधाई देते हुए शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी से भी जानकारी हासिल की। जमदाशाही में थानाध्यक्ष मय फोर्स सीओ सिटी के साथ एक बटालियन पीएसी के साथ पूरे दिन गांव में उपस्थित रहे। सीओ सिटी आलोक प्रसाद एवं थानाध्यक्ष वाल्टरगंज योगेश सिंह के साथ ग्राम प्रधान मरगूब आलम उर्फ कल्लू मौजूद रहे।