फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Icy winds and melting increased the trouble

Basti News: बर्फीली हवा और गलन से बढ़ी सांसत

Tue, 06 Jan 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Icy winds and melting increased the trouble
अलाव के पास हाथ सेंकते लोग।
बस्ती। जिले में हर दिन मौसम अपना रंग बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बादल व कोहरा से हर कोई परेशान है। सोमवार को धूप खिलने से राहत जरूर मिली, लेकिन बर्फीली हवा और गलन से धूप बेअसर दिखी। लोग ठंड से परेशान दिखे। इससे आमजन समेत पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

रविवार रात में घना कोहरा के चलते वाहनों की रफ्तार में भी कमी आई थी। वहीं, सुबह तक कोहरा दिखा। हवा चलने के बाद आसमान से धुंध कम हुआ तो सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर निकले। इसके बाद हल्की धूप खिली। धीरे-धीरे धूप चटख होने लगी, लेकिन बर्फीली हवा व गलन के चलते ठंड जाती नहीं दिखी। हालांकि, लोग धूप में बैठ कर आनंद लिए। वही सर्द हवा लोगों को सता रही थी। दिन में धूप तो कभी बादल छा जा रहे थे। पूरे दिन ऐसा ही होता रहा। शाम को कोहरे का असर बढ़ने लगा। ठंड के साथ गलन भी बढ़ गया। देर शाम से ही सड़कों पर आवागमन कम हो गया। बाइक व साइकिल सवार कांपते दिखे। रात में कोहरे का असर बढ़ गया था। धुंध हो गया था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों ने कहा कि मौसम गेहूं फसल के लिए अनुकूल है। वहीं ठंड होने के बाद भी शहर और गांवों में पर्याप्त अलाव नहीं जल रहे हैं, इससे लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के चलते बच्चों की बढ़ी समस्याएं : जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पीएस पटेल ने बताया कि गलन व ठंड में बच्चों पर अभिभावक अधिक ध्यान दें। ठंड से बचाव के लिए बच्चों को गर्म पकड़े से ढके रहें। हवा न लगने दें। कोशिश करें कि बच्चों को विस्तर पर रखें, नंगे पांव फर्श पर न चलने दें। पानी गुनगुना पिलाएं। बाहर के खाद्य पदार्थों को न खिलाएं। ताजा व हरी सब्जी अधिक खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed