फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Icy wind stinging the eyes, water falling

Basti News: आंख में चुभ रही बर्फीली हवा, गिर रहा पानी

Tue, 06 Jan 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Icy wind stinging the eyes, water falling
बस्ती। जिला अस्पताल में मौसम में आए बदलाव संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही अब आंख में जलन, खुजली और पानी आने की शिकायत लिए भी मरीज नेत्र रोग विभाग में पहुंच रहे हैं। सोमवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आने वाले मरीजों में ज्यादातर मरीज आंखों में जलन व खुजली से ग्रस्त मिले। चिकित्सकों ने इसको हल्के में न लेने की सलाह देते हुए इसे संक्रमण बताया है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिब सुहेल ने बताया कि चिकित्सक की सलाह के बिना किसी प्रकार की दवा आंखों में नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार, मोबाइल व स्क्रीन के ज्यादा प्रयोग करने पर भी आंखों में परेशानी आ रही है। इसके अलावा बर्फीली हवा, सीधे आंख में जाने से चुभन उत्पन्न कर रही है। प्रदूषण के कारण भी आंखों में जलन की शिकायत है। धूल, मिट्टी भरे कण आंखों में जाने पर भी समस्या आ जाती है। इसलिए मरीजों को अपने हाथों की सफाई पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बताया कि संक्रमण के कारण आंखों में जलन भी शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में आंखों को ठंडे पानी से धोते रहे व चिकित्सक से परामर्श लें। आंखों पर किसी प्रकार के घरेलू नुस्खे न अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेडिसिन विभाग में ठंड लगने से सिरदर्द और बदन दर्द के साथ बुखार वाले मरीज पहुंचे। फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने जांच कर दवाएं दी गई। बताया कि मौसम में लगातार बदलाव से संक्रमण वाले मरीज आ रहे हैं। सोमवार को 789 मरीज आए, जिसमें 85 मरीज नेत्र रोग विभाग के थे। ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि ठंड में वायरल संक्रमण के चलते गले में खराश की शिकायत लिए भी मरीज आए। जांच कर दवाएं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed