फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   icy air sun duead

बर्फीली हवाओं से धूप हुई बेदम

Mon, 08 Jan 2018 12:48 AM IST
basti
basti Updated Mon, 08 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। 
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कंपकंपी के हालात हैं। रविवार को चौथे दिन सूरज जरूर तीन घंटे धूप के साथ रहा लेकिन पछुआ हवाओं के आगे धूप बेदम सी रही। न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस के आस-पास गोते लगाता रहा।
मौसम विज्ञानियों की मानें तो हाड़ कंपाने वाली ठंड से अगले 24 घंटे में निजात नहीं मिलने वाली है। इस ठंड में सर्वाधिक प्रभावित बच्चे, बुजुर्ग, बीमार और मजदूर हैं। काम पर नहीं जा पाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पूरा जिला ठिठुरन से बेहाल है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 11 जनवरी तक बिगड़े मौसम का मिजाज झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक कहते हैं कि अगर यही मौसम आने वाले एक हफ्ते तक रहा तो फसलों को पाला लगने का खतरा उत्पन्न हो जाएगा। सबसे अधिक नुकसान एक लाख 20 हेक्टेअर में बोई गई गेहूं की फसल को हो सकता है। जिन इलाकों में रात का तापमान पांच डिग्री से कम होगा, वहां पाला पड़ने की आशंका है। ऐसी स्थिति में चना, मटर, सरसों, आलू, अरहर, गेंदा आदि फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। जिन फसलों में फूल आ रहे हैं या फलियां बन रही हैं। किसानों को चाहिए कि उन सभी फसलों के खेतों के किनारे धुआं करें या हल्की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में कैद रहे लोग, सड़कें सूनीं
भानपुर। रविवार को हल्की धूप निकली जरूर लेकिन लोग घरों में अलाव के सामने ही रहे। धूप देखकर बच्चे जरूर थोड़ी देर के लिए खेलने निकल गए। बहुत जरूरी होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। इसके कारण सड़कें दिन में ही सूनी हो जा रही हैं। गलन भरी ठंड को देखते हुए तहसीलदार जसीम अहमद ने राजस्व प्रशासन की ओर से क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर जलवाए जा रहे अलाव को लेकर राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को हमेशा सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed