{"_id":"62c5d90e81d82c3ca23c7eac","slug":"husbannd-died-and-wife-injured-basti-news-gkp4428515185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी गंभीर
महराजगंज/छावनी(बस्ती)। हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र के देवापुर मोड़ के निकट मंगलवार देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने 36 वर्षीय पति को मृत घोषित कर दे दिया। प्राथमिक इलाज के बाद पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र चनहा गांव के रहने वाले प्रभुनाथ सिंह हरियाणा के पानीपत में प्राइवेट नौकरी करते थे। मंगलवार को अपने घर आए थे। देर शाम बाइक से अपनी पत्नी अर्चना सिंह के साथ ससुराल एक कार्यक्रम में शामिल होने छावनी थाने कुंवर पुरवा जा रहे थे। छावनी थाना क्षेत्र के देवापुर मोड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रॉली ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से चपेट में ले लिया। घटना में प्रभुनाथ सिंह और इनकी पत्नी अर्चना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी छावनी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्रभुनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अर्चना को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिवंगत प्रभुनाथ सिंह का बड़ा बेट अनमोल सिंह 12 वर्ष और छोटा अरविंद सिंह 06 वर्ष का है। इनके पिता विजय बहादुर सिंह की मौत कई साल पहले हो चुकी है। वह भाइयों में सबसे बड़े थे। इनसे छोटे भाई शिवनाथ सिंह, शिव भोला सिंह एवं रणजीत सिंह हैं। छावनी के एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है।
-----------