फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Husband, mother-in-law and father-in-law punished for dowry

Basti News: दहेज हत्या में पति, सास और ससुर को सजा

Thu, 16 Nov 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Husband, mother-in-law and father-in-law punished for dowry
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना की अदालत ने दहेज हत्या के तीन आरोपियों को दोषी करार दिया हैं। इसमें पति और सास को दस वर्ष एवं ससुर को दो वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई हैं। तीनों सजायाफ्ता को चार-चार हजार रुपये का अर्थदंड भी अदा करना होगा। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राजा चक गांव का है।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी श्याम सुंदर भाष्कर ने बेटी बीना की शादी 6 जून 2014 को राजा चक गांव के रामलोटन और मेवाती देवी के दत्तक पुत्र दिनेश कुमार से की थी। ससुराल में जहरखुरानी के चलते बीना की 22 अप्रैल 2015 को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया दहेज में कार न देने की वजह से उनकी बेटी को ससुराल मेंं प्रताड़ित किया जा रहा था। कार देने से इन्कार करने पर ससुरालियों ने उनकी बेटी को जहर खिला दिया।
विज्ञापन

पुलिस पति, सास, ससुर समेत पांच पर केस दर्ज किया था। दौरान विवेचना साक्ष्य के अभाव में दो अन्य का नाम हटा दिया गया। न्यायालय में सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष की ओर से डीजीसी परिपूर्णानंद पांडेय, एडीसी कमलेश चौधरी ने बहस की और आठ गवाह भी प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई के बाद जिला जज ने मृतका के पति, सास और ससुर को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed