फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   humidity was groth with rain

अचानक छाए काले बादल, हल्की बारिश बढ़ी उमस

Mon, 27 Sep 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
humidity was groth with rain
अचानक छाए काले बादल, हल्की बारिश से बढ़ी उमस
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह बाद हुई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हफ्तेभर बाद हुई हल्की बारिश से कुछ देर के लिए तो उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसके बाद बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस दौरान तेज हवा चलने की वजह से शहर में करीब दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही।
करीब दस दिन पूर्व हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे आसमान में अचानक काले घने बादल छा गए। कुछ ही मिनटों के बाद तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं और इसके बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। उधर, बीते एक सप्ताह से तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया था। बारिश से उम्मीद थी कि उमस से राहत मिलेगी, लेकिन थोड़ी देर की बारिश ने इसके उलट असर दिखाया। आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी ने डॉ. अमरनाथ पांडेय ने बताया कि मानसून जाने को है, ऐसे में हल्की बरसात की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

----------------------
फसलों को हुआ नुकसान
तेज हवा के साथ आई बारिश में किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कुदरहा विकास खंड के ग्राम प्रतापीपुर गगन पांडेय की 10 बीघे धान की फसल पूरी तरह लोट गई। इसी तरह भानपुर, रुधौली, मुंडेरवा और बनकटी क्षेत्र में धान की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
तेज हवा व बारिश से जिले के लगभग सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पुरानी बस्ती क्षेत्र के 11 केवी हथियागढ़ और पांडेय बाजार फीडर फाल्ट आ गया। एसडीओ राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि पेट्रोलिंग के लिए टीमें लगी हैं। पौने छह बजे तक आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। वहीं अमहट उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गई, हालांकि इसे 10 मिनट में ठीक भी कर दिया गया। लेकिन 11 केवी फीडरों के फाल्ट ढूंढने में बिजली कर्मियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि तत्काल फाल्ट ठीक करने का निर्देश दिया गया है। आपूर्ति से संबंधित लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed