{"_id":"66789db77a8c4836b0029784","slug":"host-basti-team-became-champion-in-mens-wrestling-basti-news-c-207-1-sgkp1002-119248-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरुष वर्ग कुश्ती में मेजबान बस्ती टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरुष वर्ग कुश्ती में मेजबान बस्ती टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
गोरखपुर जोन की 29वीं अन्तर जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में विजेताओं को आईजी आरके भारद्ववाज, एसपी
-गोरखपुर जोन की 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का समापन
- आईजी आरके भारद्वाज ने विजेता खिलाड़ियों को दिए पुरस्कार
- महिला कुश्ती में टास के जरिये विजेता बना सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर जोन की 29वीं अंतर जनपदीय कुश्ती कलस्टर (महिला/पुरुष), कुश्ती, बाक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म, रेसलिंग, प्रतियोगिता-2024 का रविवार को समापन हो गया। आईजी आरके भारद्वाज ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्द्धन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग कुश्ती में मेजबान बस्ती की टीम चैंपियन बनी।
अमर शहीद श्री सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में 20 जून से चल रही प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के 10 जनपद गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, देवरिया, जनपद सिद्धार्थनगर की पुलिस टीमों ने भाग लिया। कुश्ती प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में जनपद बस्ती 41अंक प्राप्त कर प्रथम तथा सिद्धार्थनगर ने 33 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कुश्ती प्रतियोगिता महिला वर्ग में सिद्धार्थनगर 31 अंक व जनपद बस्ती 31 अंक प्राप्त किया। दोनों का अंक बराबर होने के कारण दोनों टीमों के बीच टास कराया गया, जिसमें सिद्धार्थनगर प्रथम व बस्ती को द्वितीय स्थान मिला। बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में बस्ती 54 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा देवरिया 24 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
बाॅक्सिंग महिला वर्ग में बस्ती 41 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा सिद्धार्थनगर 36 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे। आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में देवरिया 31 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा सिद्धार्थनगर ने 29 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आर्म रेसलिंग महिला वर्ग में सिद्धार्थनगर 28 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा बस्ती ने 27 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉडी बिल्डिंग में बस्ती प्रथम व देवरिया द्वितीय एवं बहराइच तृतीय स्थान पर रहे।