फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   hospital was running till studies inter.

पढ़ाई इंटर तक चला रहा था अस्पताल, पहुंचा हवालात

Sat, 19 Oct 2019 05:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
hospital was running till studies inter.
पढ़ाई इंटर तक चला रहा था अस्पताल, करता था ऑपरेशन
विज्ञापन

बस्ती। लालगंज क्षेत्र के जिभियांव गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते शुक्रवार को छापेमारी कर फर्जी तरीके से अस्पताल चला रहे कथित झोलाछाप डॉक्टर सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया। खुलासा हुआ हैं कि आरोपी इंटर पास है। शनिवार को एसीएमओ डा. सीएल कन्नौजिया की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मेडिकल एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
प्रशासन को सूचना मिली कि जिभियांव में कृष्णा मेडिकल सेंटर नाम से फर्जी नर्सिंग होम चल रहा है। इसके बाद एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने देर रात छापेमारी कर कर नर्सिंग होम संचालक से कागजात मांगे। अस्पताल के संचालक संतकबीर नगर के भुजैनी निवासी चंद्रप्रकाश चौधरी ने जो कागजात सौंपे वह क्लीनिक संचालन के लिए था। इसे बीएएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव के नाम पर पंजीकृत कराया गया था। पंजीकृत डा. यादव मौके पर नहीं मिले। जांच में टीम को पता चला कि नर्सिंग होम जुलाई 2019 से संचालित किया जा रहा है। जबकि क्लीनिक का पंजीकरण अक्तूबर में कराया गया है। इसके बाद एसडीएम ने लालगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कथित डा. चंद्रप्रकाश चौधरी व उसकी महिला एवं पुरुष सहयोगी को पकड़ लिया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

डा. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि अस्पताल में बिना किसी डिग्री के इंटर पास चंद्रप्रकाश बवासीर व हाइड्रोसील का आपरेशन करता था। मौके पर बवासीर की सर्जरी किया हुआ मरीज भी मिला है, जिसे टीम ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित मेडिकल एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed