{"_id":"6ad3e4eadeabafc4190df625","slug":"hopes-were-shattered-again-238-complainants-reached-four-tehsils-27-got-solutions-basti-news-c-207-1-bst1005-169684-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फिर टूटी उम्मीद...चार तहसीलों में 238 फरियादी पहुंचे, 27 को मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फिर टूटी उम्मीद...चार तहसीलों में 238 फरियादी पहुंचे, 27 को मिला समाधान
विज्ञापन
बस्ती। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में कुल 238 शिकायतें दर्ज की गईं लेकिन सिर्फ 27 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
शेष फरियादियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया। कई लोगों का कहना है कि वे पहले भी अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनकी उम्मीदें टूट रही हैं। हर्रैया तहसील में एसडीएम विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 73 शिकायतें आईं। इनमें से 13 का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में तहसीलदार विनय प्रभाकर ने न्यायिक तहसीलदार अभयराज और नायब तहसीलदार आकांक्षा श्रीवास्तव के साथ शिकायतें सुनीं। यहां 83 मामले आए, जिनमें से चार का निस्तारण हुआ। इनमें एक राजस्व और तीन आपूर्ति विभाग से संबंधित मामले शामिल रहे।
-- -
भानपुर में 26 शिकायतें, एक का निस्तारण
भानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने की। उन्होंने एसडीएम हिमांशु कुमार के साथ फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 26 मामले आए, जिनमें से राजस्व से संबंधित एक मामले का निस्तारण किया गया। 15 शिकायतें राजस्व विभाग से, जबकि विकास, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित तीन-तीन शिकायतें दर्ज की गईं। शंकरपुर गांव के लोगों ने सामूहिक शिकायत दर्ज कराई कि गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 140 छात्र पंजीकृत हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए केवल एक शिक्षक तैनात है। सीडीओ ने बीएसए को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार पंकज गुप्ता, बीडीओ राजेश सिंह और पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
रुधौली में 56 शिकायतें आईं, आठ का निस्तारण
रुधौली। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम कृतिका ज्योत्सना और एसपी ओमवीर सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 56 मामले आए, जिनमें से आठ का निस्तारण किया गया। इस दौरान बिजली कनेक्शन में गड़बड़ी, सड़क की बदहाली और आय प्रमाण पत्र में गलत रिपोर्ट लगाए जाने जैसी समस्याएं उठीं। भीटाकला गांव निवासी विनोद कुमार ने शिकायत की कि बिजली विभाग ने उनके नाम पर एक ही स्थान पर दो कनेक्शन दर्ज कर दिए हैं, जबकि वह केवल पुराने कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी गांव के गिरजा शंकर ने भी बिना जानकारी दूसरा बिजली कनेक्शन दर्ज किए जाने की शिकायत की। चांदचौरा निवासी श्रीराम ने बताया कि वह 90 प्रतिशत दिव्यांग हैं और उनके पास रहने के लिए अपना मकान नहीं है। उन्होंने आवास उपलब्ध कराने की मांग की। रुधौली के विंध्यवासिनी नगर निवासी शेषराज सिंह ने रघुनाथपुर स्थित सरघाट माता मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सोमवार और शुक्रवार को लगने वाले मेले तथा पूजा-पाठ के लिए आने वाले 10 से 15 गांवों के श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होती है।
नगर पंचायत रुधौली निवासी जोखू ने अपने पोते का छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के लिए बेटे कन्हैया लाल के नाम से आय प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन किया था। उनका कहना है कि उनका बेटा मुंबई में मजदूरी करता है, लेकिन लेखपाल ने उसकी मासिक आय 18 हजार रुपये दर्शाते हुए रिपोर्ट लगा दी। उन्होंने मामले की जांच कर सही आय रिपोर्ट लगाने की मांग की।
-
सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत
लालगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में जनजनकला गांव निवासी अखिलेश शुक्ला ने जूनियर हाईस्कूल, पशुशाला, बाढ़ राहत केंद्र चौबाह की जमीन पर भू-माफिया की ओर से कब्जा करने की शिकायत की। बताया कि गाटा संख्या 40, 43, 45, 46 सरकारी जमीन पर प्रधानाचार्य व प्रधान की मिलीभगत से अवैध रूप से कब्जा करवा दिया गया है। एसडीएम ने लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। संवाद