फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hopes protest in PHC campus

पीएचसी परिसर में आशाओं ने दिया धरना

Sun, 28 Aug 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hopes protest in PHC campus
बनकटी पीएचसी प​​रसर धरना देतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : BASTI
पीएचसी परिसर में आशाओं ने दिया धरना
विज्ञापन

आधा अधूरा भुगतान होने से नाराज हैं
बनकटी। पीएचसी परिसर में रविवार को आशाओं ने धरना देकर संपूर्ण मानदेय भुगतान की मांग की। आशाओं ने बताया कि प्रभारी सीएमओ ने पूरा मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद आधा अधूरा भुगतान दिया गया।

आशा कलावती, सोहरता, उदासी, कुसुमावती, सविता गौतम, किरन गुप्ता, रीता आदि ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि, दस्तक अभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान व पांच माह का मानदेय नहीं मिला है। 24 अगस्त को धरना प्रदर्शन के समय एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया ने मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया था। तब जाकर धरना स्थगित किया गया था। इसके बावजूद आधा अधूरा मानदेय दिया गया है। एसीएमओ ने बताया कि आशाओं का मानदेय उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। धीरे-धीरे संपूर्ण भुगतान करा दिया जाएगा। इस मौके पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, इशरावती, शारदा, नीलम चौधरी, संगीता गुप्ता, रेनू चौधरी, साधना, कांति, विजय लक्ष्मी, सविता और गीता पाल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed