फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hope of finding the girl drowned in Saryu is fading

Basti News: धूमिल हो रही सरयू में डूबी किशोरी के मिलने की उम्मीद

Fri, 17 May 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Hope of finding the girl drowned in Saryu is fading
पांचवें दिन भी स्थानीय गोताखोरों की तलाश जारी रही
विज्ञापन

रविवार को दुबौलिया क्षेत्र के मोजपुर में डूबे थे चार बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया (बस्ती)। सरयू नदी में लापता हुई किशोरी का बृहस्पतिवार को पांचवें दिन भी पता नहीं चला। परिवार के लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। समय बीतने के साथ ही उसके मिलने की उम्मीद धूमिल होती जा रही है। परिवार के लोग चिलचिलाती धूप में घाट के किनारे पूरे दिन बैठकर धारा को निहारते रहे। सरयू नदी में कुछ भी बहते हुए दिखाई देने पर वे चौंक उठते हैं। देर शाम निराश होकर घर लौट गए।
घाट पर मौजूद लोगों में बातचीत हो रही थी कि शालिनी धारा में बहकर कहीं दूर चली गई होगी। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि कहीं रेत में वह धंस न गई हो। फिलहाल स्थानीय गोताखोर ढूंढने के प्रयास में जुटे हैं। नदी की तेज धारा उनके प्रयास में बाधा डाल रही है।
विज्ञापन

रविवार दाेपहर करीब दो बजे नौ बच्चे स्नान कर रहे थे। इस दौरान चार बच्चे नदी की धारा में लापता हो गए थे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर नदी से पांच बच्चों को बचा लिया। पिपरी गांव निवासी बंशीधर गिरि की बेटी पार्वती (20) व शालिनी (17), बंशीधर के भाई अनिरुद्ध की पुत्री काजल (14) और रमवापुर निवासी सोहन पुत्र रामू (13) नदी की धारा में लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों ने कुछ घंटे बाद पार्वती व काजल का शव ढूंढ लिया था। मगर, सोहन व शालिनी का पता नहीं चला। मंगलवार सुबह से ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से परिवार के लोग बच्चों को ढूंढने में जुट गए थे। दोपहर 12 बजे के आसपास सोहन का शव उतराया मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed