फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hope for relief, the complainant returned disappointed

राहत की थी उम्मीद, निराश होकर लौटे फरियादी

Sat, 13 Mar 2021 10:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Hope for relief, the complainant returned disappointed
राहत की थी उम्मीद, निराश होकर लौटे फरियादी
विज्ञापन

बस्ती। राहत की उम्मीद लेकर घर से थाने पर समाधान दिवस में पहुंचे कई फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। ज्यादातर मामलों का निस्तारण नहीं हो सका।
शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाने पर डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी हमेराज मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने कप्तानगंज के कार्यालय और महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज को जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। कहा कि भूमि विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व विभाग के साथ ही पुलिस टीम भी निस्तारण के लिए मौके पर जाए। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, उपजिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने थाने पर लोगों की समस्याएं सुनीं।
यहां कुल नौ लोगों ने फरियाद की। मात्र एक मामले का निस्तारण हो सका। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसीलदार भानपुर केशरीनंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पांच लोगों ने फरियाद की। तीन मामलों का निस्तारण किया गया। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, थाने पर भूमि विवाद से संबंधित पांच मामले आए। किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। यहां मौजूद तहसीलदार सदर पवन जायसवाल और थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित की।
विज्ञापन

मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, थाने पर भूमि विवाद के दो मामले आए, जिनका निस्तारण नहीं हो सका। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सीओ कलवारी शक्ति सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण का निर्देश दिया। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार, थानाध्यक्ष रामानंद भारती और राजस्व निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल कुल आठ मामले आए। सभी मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed