{"_id":"663a83e352550fc74a09c414","slug":"home-valuables-found-missing-basti-news-c-207-1-sgkp1002-116584-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बहन के घर से लौटी तो गायब मिला घर का कीमती सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बहन के घर से लौटी तो गायब मिला घर का कीमती सामान
Wed, 08 May 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 08 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के डिड़ौहा में सोमवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोतवाली क्षेत्र के डिडौहा में बहन के यहां जन्मदिन की पार्टी में गई बड़ी बहन का खाली घर चोरों ने खंगाल लिया। लौटकर आने के बाद घर की दशा देखकर परिवार के लोग हतप्रभ रह गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, डिड़ौहा निवासी अर्चना मिश्रा पत्नी दिवाकर मिश्र ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि सोमवार को भाई के साथ छोटी बहन के यहां जन्मदिन में सिविल लाइंस स्थित उसके घर गई थी। करीब पौने दस बजे रात को लौटकर घर आई। दो कमरों का ताला टूटा हुआ मिला। वहां रखे 30 हजार रुपये नकद व सोने की तीन चेन, चार अंगूठी आदि करीब सवा दो लाख रुपये के सामान चोर चुरा ले गए। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

शामली प्राथमिक स्कूल जलालपुर में पेड के निचे बैठ कर पढाई करते बच्चे
विज्ञापन