फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Holika will burn at 2726 places, 74 minutes auspicious time

Basti News: 2726 स्थानों पर जलेगी होलिका, 74 मिनट मुहूर्त

Fri, 22 Mar 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 22 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Holika will burn at 2726 places, 74 minutes auspicious time
24 मार्च रात में 11:13 बजे से 12:27 बजे के बीच होगा दहन
विज्ञापन

- संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर पुलिस कर रही उपाय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली के रंग में भंग न पड़ सके, इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस ने इंतजाम कर लिया है। जिले में संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
होली की पूर्व संध्या पर जिले के 2726 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र ने बताया कि इस बार होलिका दहन पर सर्वार्थ सिद्ध और रवि योग बन रहा है। बताया कि पूर्णिमा 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे से शुरु होगी, जो 25 मार्च दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी। भद्रा का योग रात 10:28 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा में ही होलिका में अग्नि दी जाती है। इसलिए 24 मार्च की रात्रि में 11:13 बजे से 12:27 बजे तक के अंतराल में होलिका दहन करना फलदायी होगा।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज, स्टेशन रोड, अस्पताल चौराहा, पांडेय बाजार, बैरिहवा मोड़, रौता चौराहा, पांडेय बाजार, गांधीनगर, कंपनी बाग, कटरा चौराहा, बडे़बन, मनौरी चौराहा, हरदिया चौराहा, पीडब्लूडी गेट, सिविल लाइंस, महुली रोड के अलावा अन्य कई स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। होलिका दहन से पहले खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। होली के दौरान शराब की दुकानाें पर भी पुलिस की निगाह रहेगी। होली के दिन पूरे रेंज में मदिरा की बिक्री नहीं होगी। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों को जेल भी भेजा जा सकता है। पुलिस का दावा है कि हुड़दंग में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


..

होलिका दहन पर बनने वाले 6 शुभ योग



1. सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 7:34 बजे से अगले दिन 25 मार्च को सुबह 6:19 बजे तक रहेगा।

2. रवि योग - रवि योग सुबह 6:20 से सुबह 7:34 बजे तक रहेगा।
3. वृद्धि योग - वृद्धि योग रात 8:34 से शुरू होगा और अगले दिन 25 मार्च को रात 9:30 बजे रहेगा।
4. धन शक्ति योग - धन शक्ति योग होली के दिन कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति उत्पन्न होगा।
5. त्रिग्रही योग - ज्योतिष गणना के अनुसार, होली वाले दिन शनि, मंगल, शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
6. बुधादित्य योग - सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है।
देवस्य मिश्र के अनुसार इन योगों का ज्योतिष शास्त्र में बहुत अधिक महत्व बताया गया। ये सभी योग धन-ऐश्वर्य को बढ़ाने का काम करते हैं।
...
जरूरी एहतियात

: पांच साल के बीच होली पर बवाल करने वालों पर नजर

: अश्लील और फूहड़ गाने बजाने वालों पर कार्रवाई

: परीक्षार्थियों पर रंग न डालने की हिदायत

: कम महत्व की ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मचारियों को रिजर्व रखने की नसीहत

: सांप्रदायिक क्षेत्रों में खास सतर्कता बरतने का निर्देश

: नए स्थानों पर होलिका न जलाने कर फरमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed