{"_id":"5e6a73e18ebc3ea7c369ebfd","slug":"hogi-gahun-ki-khareea-basti-news-gkp344438781","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
56 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
बस्ती। समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में कुल 56 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि इसके लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 15 जून तक खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 41 व भारतीय खाद्य निगम के एक कुल 56 केंद्रों पर गेहूं खरीद की जाएगी। किसान किसी भी सहज जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। कहा कि इस वर्ष ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसानों से आह्वान किया कि वे अपने वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं, जिससे वे एसएमएस से प्रेषित ओटीपी को भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए कंप्यूटराइज्ड खतौनी, फोटो युक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटोकॉपी व आधारकार्ड अनिवार्य है। गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपया प्रति क्विंटल है। किसान किसी प्रकार की सहायता के लिए खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर संपर्क कर सकते हैं।