फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hockey players sweating it out in the stadium, battling to secure a spot in the team.

Basti News: हॉकी खिलाड़ी स्टेडियम में बहा रहे पसीना, टीम में जगह पाने की जद्दोजहद

Fri, 28 Aug 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hockey players sweating it out in the stadium, battling to secure a spot in the team.
बस्ती। भीषण गर्मी और बारिश भी खिलाड़ियों के हौसले को नहीं डिगा पा रही है। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में अंडर-14 से लेकर सीनियर वर्ग तक के हॉकी खिलाड़ी रोजाना कड़ी मेहनत कर आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। मैदान पर कहीं ड्रिब्लिंग का अभ्यास हो रहा है तो कहीं पासिंग, फिटनेस और रणनीति को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अनुभवी कोचों की देखरेख में घंटों चलने वाला प्रशिक्षण खिलाड़ियों के खेल को लगातार निखार रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि उनका मकसद केवल प्रतियोगिताओं में भाग लेना नहीं, बल्कि शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतना और जिले का नाम रोशन करना है। अंडर-14 खिलाड़ी धीरज ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से हॉकी खेल रहे हैं। नियमित अभ्यास से उनके खेल में काफी सुधार आया है और इस बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य है। अमन दूबे, गौरव श्रीवास्तव, श्याम कुमार, शुभम यादव नियमित रूप से स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं। कोच सुशील कुमार चौधरी का कहना है जिले स्तर पर ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मंडल और राज्य स्तर पर ये खिलाड़ी प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे, टिप्स दिए जा रहे हैं। बता दें कि जनपद स्तर पर 29 अगस्त को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में प्रतियोगिता होगी। इसमे में कुल आठ टीमों के प्रतिभाग करने की तैयारी है। वहीं, नेशनल स्तर पर जनपद के कई खिलाड़ी प्रतिभाग कर चुके हैं, वहीं धीरज भी अपनी चमक से छात्रावास में प्रवेश पा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed