{"_id":"63e821d690b62de903050235","slug":"history-sheeter-attacked-two-people-with-a-knife-basti-news-c-7-1-50510-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: हिस्ट्रीशीटर ने दो लोगों पर चाकू से किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: हिस्ट्रीशीटर ने दो लोगों पर चाकू से किया जानलेवा हमला
Sun, 12 Feb 2023 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:46 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने दो लोगों पर चाकू से किया जानलेवा हमला
- रेस्टोरेंट में काम करने वाले से आरोपी अतुल पांडेय ने मांगा था दस हजार
मना करने पर मारापीटा, बीचबचाव में आए दो लोगों पर किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के रौता पुलिस चौकी क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर ने दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोग बीच-बचाव कर आरोपी को किसी तरह पकड़ कर पुलिस चौकी ले गए। यहां उसने चौकी के दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। घटना की सूचना गार्ड ने कोतवाल व चौकी प्रभारी को दी। थोड़ी देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि मुख्यारोपी मड़वानगर निवासी अतुल पांडेय कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आठ-नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। चाकूबाजी व तोड़फोड़ की घटना में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बैरिहवां निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि वे मालवीय रोड पर नवयुग मेडिकल सेंटर के सामने स्थित प्लेयर्स च्वाइस रेस्टोरेंट की देखभाल करते हैं। उनका आरोप है कि अतुल पांडेय आए दिन उनकी दुकान पर आता है और खुद को इलाके का डॉन बताकर कहता है कि बिना उसके चाहे यहां कोई कुछ नहीं हो सकता। धमकी दी कि दस हजार रुपये हर माह दो नहीं तो रेस्टोरेंट नहीं चलने दूंगा और न तुमको जिंदू छोड़ूंगा। आरोप है कि 10 फरवरी की देर रात उनके रेस्टोरेंट पर काम करने वाले अनूप रौता चौराहे से अपने कमरे पर जा रहे थे। तभी अतुल पांडेय ने उसे रोक लिया और बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगा। उसी समय उनके परिचित अभिषेक उपाध्याय और पीयूष द्विवेदी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि अतुल व अन्य दो लोग कर्मचारी अनूप को मार रहे हैं। यह देख उसे बचाने की कोशिश करने लगे। तभी अतुल ने चाकू निकाल लिया और जान से मारने की नीयत से दोनों पर हमला कर दिया। चाकू के वार से बचने के प्रयास में हथेली जख्मी हो गई और शरीर में अन्य जगह भी दोनों को चोट आई। किसी तरह आसपास के लोगों ने बचाया। इसके बाद आरोपी अतुल को लोगों ने पकड़ कर रौता पुलिस चौकी में बंद कर दिया तो उसने चौकी का शीशा व दरवाजा तोड़ दिया। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी अतुल निवासी मड़वानगर थाना कोतवाली व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आईपीसी 323, 504, 307, 386, 427 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।