फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hindu Mahasangh workers burnt the effigy of terrorism

Basti News: हिंदू महासंघ कार्यकर्ताओं ने जलाया आतंकवाद का पुतला

Thu, 24 Apr 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasangh workers burnt the effigy of terrorism
परशुरामपुर। परशुरामपुर बाजार में बुधवार को विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद की शव यात्रा निकाली। विश्व हिंदू महासंघ के संयोजक महेश हिंदुस्थानी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। कस्बे में घूम कर शव यात्रा बस स्टैंड के पास पहुंची जहां पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से आतंकवाद का पुतला दहन किया। महेश हिंदुस्थानी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ रही साख से पाकिस्तान परस्त आतंकी बौखला गए हैं। बुधवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर किया गया हमला आतंकियों की बौखलाहट का परिणाम था। विश्व हिंदू महासंघ इस तरह की कायराना हरकत से हिंदुओं को सुरक्षित करने की अपील करता है। इस मौके पर विजय शंकर शुक्ल, सौरभ चतुर्वेदी, संदीप कमलापुरी, रामानंद कनौजिया समेत तमाम विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed