फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hilahwali in the treatment of unconscious student

Basti News: बेहोश छात्रा के इलाज में हीलाहवाली करने पर सीएचसी पर हंगामा

Thu, 12 Oct 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 12 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Hilahwali in the treatment of unconscious student
विद्यालय का स्टाफ डाॅक्टर को वाहन में ही इलाज करने का बना रहा था दबाव
विज्ञापन

ओपीडी में भीड़ की दलील देकर डाॅक्टर मरीज को अंदर लाने को कह रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर बुधवार को लाई गई एक बेहोश छात्रा को गाड़ी पर जाकर डाॅक्टर के न देखने पर विद्यालय के शिक्षकों और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया, तब जाकर लोग वहां से हटे। बाद में प्राथमिक इलाज के बाद छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दिलेश्वरी इंटर कॉलेज की कक्षा 10वीं की छात्रा आरती त्रैमासिक मरीक्षा के दौरान अचानक बेहोश हो गई। आनन-फानन विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्रा एवं अध्यापक महेंद्र त्रिपाठी निजी वाहन से उसे दोपहर लगभग 2.40 बजे सीएचसी रुधौली पर ले गए। कमरा नंबर छह में मरीज देख रहे डॉक्टर संजय चौधरी से वाहन में ही छात्रा को देखने की गुजारिश की। इस डॉ संजय ने मना करते हुए कहा कि वह सीएचसी पर अकेले हैं, मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर आइए। इससे शिक्षक महेंद्र त्रिपाठी के साथ जन्मेजय मिश्रा, राजकुमार सोनी सहित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर रुधौली थाने के उप निरीक्षक रामानंद सिंह एवं राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शिक्षक महेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि सीएचसी रुधौली पर बाहर से दवा और जांच आदि खुलेआम तथा बिना किसी डर के लिखी जाती है, इतना ही नहीं यहां मरीज की स्थिति थोड़ी सी भी जटिल होने पर उसे तुरंत रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


इस संबंध में डॉक्टर संजय चौधरी का कहना है कि जिस समय छात्र को लाया गया, उस समय ओपीडी चल रही थी। कमरा मरीजों से भरा हुआ था। मैंने सिर्फ इतना कहा कि छात्रा को स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल ले आइए, लेकिन कुछ लोग वाहन में ही इलाज करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed