फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Highway illegle cut can be Accidents resion

हाईवे के अवैध कट बन सकते हैं बड़े हादसे की वजह

Sun, 24 Apr 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Highway illegle cut can be Accidents resion
हाईवे के अवैध कट बन सकते हैं बड़े हादसे की वजह
विज्ञापन

बस्ती/कप्तानगंज। बस्ती-लखनऊ हाईवे पर बने अवैध कट कभी बड़े हादसों की वजह बन सकते हैं। गंभीरता की बात तो यह है कि चौथे सड़क सुरक्षा सप्ताह की औपचारिकता भी सोमवार को पूरी हो जाएगी, लेकिन इस दौरान हाईवे के अवैध कटों को बंद कर सफर को सुरक्षित की कोशिश तक नहीं की गई।
बस्ती शहर से कप्तानगंज होते हुए महराजगंज, हर्रैया, छावनी और परशुरामपुर थाना क्षेत्रों में घघौवा तक हाईवे पर कई जगह डिवाइडर काट दिए गए हैं। इन अवैध कट से निकल कर अचानक कोई राहगीर हाईवे पर चला आता है तो उसके दुर्घटना का शिकार होने का खतरा सबसे अधिक होता है। यही नहीं, सड़क पर सफर कर रहे दूसरे वाहनों में सवार लोग भी इसका खामियाजा भुगत सकते हैं। हालांकि हाईवे पर चलने वाली गाड़ियों की रफ्तार पर अंकुश के लिए कई जगह साइन बोर्ड लगाए गए हैं जिस पर बाकायदा दुर्घटना बहुल क्षेत्र दर्शाया गया है। लेकिन, जागरूकता की कमी कहें या रफ्तार का शौक, इन स्थानों पर गाड़ियों की रफ्तार कम नहीं होती है। स्थिति यह है कि वाहन चालक अस्सी से सौ किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से गुजरते हैं। कप्तानगंज थाना के दुधौरा, गड़हा, खजुहा, कप्तानगंज चौराहा, पिकौरा, तेलियाडीह, हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी चौराहा, बिहरा गेट, पेट्रोल पंप रजौली, संसारीपुर, तेनुआ मुरादीपुर चौराहा, बस स्टॉप हर्रैया, बडहर सहित कई डेंजर जोन भी चिह्नित हो चुके हैं। विगत वर्षों में इन स्थानों पर ही अधिकतर दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें संसारीपुर में बीते वर्ष एक साथ चार लोगों की जान चली गई थी। बीते तीन चार माह पूर्व कप्तानगंज के गौरा पास हादसे में एक की मौत हो चुकी है। ककुआ रावत से महराजगंज कस्बे के एक किलोमीटर के अंदर ही तीन जगह अवैध कट बन गए हैं जिससे डिवाइडर पार कर लोग आते-जाते हैं। एनएचएआई के लोग समय-समय पर कट के बीच में खोदाई कर अवैध कट बंद करने का प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी लोग मिट्टी गड्ढे में डालकर उन्हें रास्ता बना देते हैं।
विज्ञापन

--
हाईवे पर बने अवैध कट को बंद करने की कार्रवाई कई बार की जा चुकी है। फिर भी लोग तोड़ देते हैं। जल्दी सभी बने अवैध कट को बंद कर दिया जाएगा। वहीं, अब डिवाइडर तोड़ने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरावले बंडू, टोल प्लाजा मैनेजर छावनी
-----
एनएचएआई की ओर से बनाई गई सड़क पर जनहित को देखते हुए उचित दूरी पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाया गया है, जो सड़क पार करने के लिए सुरक्षित है। अवैध कट को तुरंत बंद कराया जाना चाहिए।
प्रदीप कुमार गुप्ता, निवासी महराजगंज कस्बा
--------
हाईवे पर डिवाइडर को काटकर रास्ता बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। क्योंकि यह अपने साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की भी जिंदगी को खतरे में डालते हैं।
नवन सिंह, निवासी गड़हा गौतम
------
जगह-जगह बने अवैध कट से क्रॉस करते समय आए दिन हादसे में लोग घायल हो रहे हैं। उसके बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अवैध करते सड़क पार करते हैं। इसे तुरंत बंद कराया जाए।

अनिल उपाध्याय, निवासी कौड़ीकोल खुर्द
----
एनएचएआई के लोग अवैध कट को बंद कराने का काम करते हैं, लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग हैं, जो नहीं मानते और फिर तोड़ देते हैं। जब इस पर कार्रवाई होने लगेगी तभी लोग मानेंगे।
राहुल सिंह, निवासी फरेंदा सेंगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed