फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Highway closed, load of passengers increased on trains... no room in intercity

Basti News: हाईवे बंद, ट्रेनों पर बढ़ा यात्रियों का भार... इंटरसिटी मेें नो-रूम

Thu, 01 Aug 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Highway closed, load of passengers increased on trains... no room in intercity
प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंजतार करते यात्री।
महंगा किराया होेने के नाते खाली चल रही वंदे भारत
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर गोंडा, लखनऊ और कानपुर के यात्रियों की भीड़ बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांवड़ यात्रा के लिए बस्ती से अयोध्या तक हाईवे बंद होने से ट्रेनों पर यात्रियों का भार बढ़ गया है। गाेंडा, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली तक सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोग आजकल ट्रेन से सफर करने लगे हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या इधर बढ़ी हुई है। बस्ती से प्रतिदिन 25 से 30 हजार यात्रियों का आना-जाना हो रहा है।
गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन इन दिनों नो-रूम चल रही है। बुधवार को भी इसमें 16 वेटिंग रहा। बस्ती-बभनान स्टेशन मिलाकर 200 से अधिक यात्री लखनऊ के लिए रवाना हुए। इंटरसिटी में यात्रियों का भार हल्का न होने की वजह वंदेभारत ट्रेन का महंगा किराया है। इसीलिए वंदेभारत नियमित होने के बाद भी इसकी सीटें खाली चल रही हैं।
विज्ञापन

लखनऊ और कानपुर की यात्रा करने वाले लोग लखनऊ-बरौनी में भी सीटें आरक्षित करा रहे हैं। दिल्ली जाने वाले यात्री गोरखधाम और वैशाली में सफर कर रहे हैं। हालांकि, इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग हो जा रही है। मुंबई जाने के लिए यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस रूट की अधिकतर ट्रेनें नो-रूम चल रही हैं। टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए रोजाना लाइन लग रही है। लेकिन, मुंबई के लिए ट्रेनों में सीटों का आरक्षण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नहीं चल पा रहीं दिल्ली और लखनऊ रूट की डबल डेकर बसें
कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे बंद होने से दिल्ली और लखनऊ रूट की डबल डेकर बसों का आवागमन बंद हो गया है। यह बसें बिहार से दिल्ली तक की यात्रा कराती है। इन दिनों निजी ट्र्रैवेल एजेंसियों की हाईवे की यह सेवा बंद है। जिससे यात्रियों को ट्रेनों की ओर रूख करना पड़ रहा है। हाईवे के टोल प्लाजा पर लांग रूट के यात्री नहीं देखेे जा रहे हैं। उन्होंने अपनी यात्रा तिथि या तो बदल ली है या फिर ट्र्रेनों में बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed