फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Highway closed during Kanwar Yatra... shock of 10 lakh toll per day

Basti News: कांवड़ यात्रा में हाईवे बंद... प्रतिदिन 10 लाख टोल का झटका

Thu, 01 Aug 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Highway closed during Kanwar Yatra... shock of 10 lakh toll per day
सूना पड़ा टोल प्लाजा। 
अयोध्या-बस्ती के बीच मड़वानगर और चौकड़ी टोल प्लाजा पर 29 जुलाई से बंद है टोल टैक्स की वसूली
विज्ञापन

दो अगस्त तक नहीं बहाल होेगा हाईवे पर आवागमन, एनएचएआई को लगेगी 50 लाख की चपत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांवड़ यात्रा के दौरान बस्ती से अयोध्या के बीच पांच दिन के लिए हाईवे बंद कर दिया गया है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित टोल प्लाजा पर 29 जुलाई से टोल की वसूली नहीं हो पा रही है। इससे दोनों टोल पर मिलाकर प्रतिदिन 10 लाख रुपये का झटका लग रहा है। अनुमान है कि पांच दिन के भीतर एनएचएआई को 50 लाख रुपये की चपत लगेगी।
जिले में कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। बस्ती से अयोध्या तक हाईवे कांवड़ियों के हवाले कर दिया गया है। सभी तरह के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। इस बीच पड़ने वाले कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर और छावनी क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा को कांवड़ियों के खोल दिया गया है। टोल की वसूली न होने से यहां के कर्मचारी खाली हो गए है।
विज्ञापन

टोल पर सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड नजर आ रहे हैं। वसूली करने वाले कर्मचारी छुट्टी पर हैं। इससे एनएचएआई को राजस्व का तगड़ा झटका लगा है। इन दोनों टोल प्लाजा से छोटे-बड़े मिलाकर प्रतिदिन एक लाख वाहन गुजरते हैं। इनसे करीब दस लाख टोल की वसूली होती है। हाईवे बंद होने के दौरान पांच दिन में दोनों टोल प्लाजा से 50 लाख रुपये नुकसान होने का अनुमान है। सुरक्षा अधिकारी टोल राम औतार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कांवड़ यात्रा के दौरान टोल बंद रखा गया है। दो अगस्त को यात्रा समाप्त होने के बाद टोल वसूली शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed