फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Highschool students died in accident

सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत

Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Highschool students died in accident
वाहन की चपेट में आकर हाईस्कूल के छात्र की मौत
विज्ञापन

मानिकचंद (बस्ती)। मुंबई से हाईस्कूल की परीक्षा देने गांव आए युवक की बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के किसान सेवा सहकारी समिति बसडीला के सामने हुए हादसे में मौत हो गई।
रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरी चौबे का पुरवा डढ़वा निवासी सनाउल्लाह (21) पुत्र अली अहमद हाईस्कूल की परीक्षा देने 23 मार्च को मुंबई से घर आया था। वह राम सुमेर इंटर कॉलेज करही हनुमानगंज का छात्र था। सनाउल्लाह का सेंटर चैसार इंटर कॉलेज रुधौली में गया था। बताया जा रहा है कि वह अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए घर से बालेडिहा गया था। पेट्रोल भरा कर घर लौटते वक्त रुधौली से बस्ती की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने किसान सेवा सहकारी समिति बसडीला वाल्टरगंज के सामने उसे ठोकर मार दिया। आनन-फानन में घायल छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन पहुंचते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को लेकर परिजन घर आए और पंचनामा कराकर गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया।
विज्ञापन

फार्म भरकर चला गया था मुंबई
सनाउल्लाह हाईस्कूल का फार्म भरकर मुम्बई चला गया था, जहॉ पर वह सैलून में बाल काटने का काम करता था। अपने दो भाइयों में वह बड़ा था। छोटे भाई अताउल्लाह, दो बहनों हसीना खातून व जहीरा खातून के साथ वहीं रहता था। इसके पिता अली अहमद व मां सहीदुननिशां के साथ घर पर रहकर खेती किसानी करते हैं। बड़े बेटे की मौत से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed