{"_id":"5d72a0258ebc3e01346cb608","slug":"high-school-topper-wrote-letter-from-cm-basti-news-gkp320571052","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर ने ‘गौरव पथ’ के लिए सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर ने ‘गौरव पथ’ के लिए सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
हाईस्कूल टॉपर अखिल त्रिपाठी ने अपने गांव को मुख्य सड़क तक गौरव पथ बनाने के लिए सीमए को लिखा पत्र
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल टॉपर ने ‘गौरव पथ’ के लिए सीएम को लिखा पत्र
रुधौली (बस्ती)। तहसील क्षेत्र के परसा तिवारी गांव निवासी एवं यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल परीक्षा में सिद्धार्थनगर जनपद के टॉपर छात्र अखिल त्रिपाठी ने अपने गांव को मुख्य सड़क तक गौरव पथ बनवाने के लिए सीएम को पत्र लिखा है। पत्र मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को भी भेजा गया है।
यूपी बोर्ड 2019 की परीक्षा से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के टॉपर के गांव को नजदीकी मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए गौरव पथ बनवाने की घोषणा की थी। बीते बोर्ड परीक्षा में जिले के रुधौली तहसील क्षेत्र के परसा तिवारी निवासी एवं सरदार पटेल राजकीय इंटर कॉलेज बांसी, सिद्धार्थनगर के छात्र अखिल त्रिपाठी ने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल कर हाईस्कूल परीक्षा में सिद्धार्थनगर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाते हुए मेधावी छात्र ने अपने गांव परसा तिवारी से परसिया तक दो किमी का गौरव पथ बनवाने के लिए पत्र लिखा है। टॉपर अखिल त्रिपाठी को उनकी इस उपलब्धि के लिए पहली सितंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी विद्यार्थी सम्मान का प्रशस्ति पत्र एवं दो सितंबर को ‘अमर उजाला’ मेधावी छात्र सम्मान समारोह में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।