{"_id":"65d504b4783465bd520e9e04","slug":"high-officials-spent-rs-82-thousand-by-changing-atm-cards-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111757-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एटीएम कार्ड बदलकर उच्चकों ने उड़ाए 82 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एटीएम कार्ड बदलकर उच्चकों ने उड़ाए 82 हजार
Wed, 21 Feb 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। एटीएम कार्ड बदलकर मंगलवार को एक युवक का उचक्कों ने 82, 000 रुपये निकाल लिए। तहरीर के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से कतरा रही है।
जानकारी के अनुसार, हर्रैया निवासी मुकेश कुमार सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार को बहन की शादी का निमंत्रण देने अपने ससुराल कलवारी मुस्तहकम आया हुआ था। लौटते समय कलवारी में पीएनबी बैंक के एटीएम से दो हजार रुपये निकाले, लेकिन कार्ड मशीन में फंस गया। तभी पीछे खड़े दो युवकों में से एक ने मदद करते हुए कार्ड निकाल कर दे दिया। इतनी देर में उसने कब कार्ड बदल लिया कुछ पता ही नहीं चला। रुपये लेकर वह निमंत्रण देने गायघाट पहुंच गए। तभी पुणे में रह रहे भाई ने फोन कर पूछा कि एटीएम से रुपये निकाले हो। अनभिज्ञता जताने पर उसने बताया कि 10-10 हजार रुपये के कई संदेश मोबाइल फोन पर प्राप्त हुए हैं।
जेब में रखा एटीएम कार्ड देखा तो उस पर किसी का नाम ही नहीं था। उचक्कों ने खाते में जमा 82,000 निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। संवाद