फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   High Court bans arrest of former chairman and director

Basti News: ध्रुव का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Sat, 03 May 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
High Court bans arrest of former chairman and director
सोनहा। द्वारिका चक चक्कर चौराहे पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आचार्य पं राजकुमार पांडेय ने कहा कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि से अपमानित होने पर भी ध्रुव की मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया और बड़ा संकट टल गया। इसी तरह परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य और संयम की नितांत आवश्यकता होती है। भक्त ध्रुव की कथा में आचार्य ने कहा कि भक्ति के लिए उम्र की कोई बाधा नहीं है। माता-पिता को बच्चों को बचपन से ही भक्ति की प्रेरणा देनी चाहिए। मुख्य यजमान सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, डाॅ. विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, रुद्रप्रकाश त्रिपाठी, गुरु प्रसाद पांडेय, प्रभुनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कथा श्रवण से जागृत होता है ज्ञान और वैराग्य

कलवारी। भागवत कथा की सार्थकता इसके उपदेशों को अपने जीवन में उतारने से हैं। यह बात क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में नौ दिवसीय संगीतमय भागवत कथा में वृंदावन से आए कथा वाचक अजय कृष्ण शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि कथा से मन का शुद्धीकरण व संशय दूर होने के साथ मन को शांति मिलती है। कथा के श्रवण मात्र से जन्म-जन्मांतर के विकार दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म, लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed