फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hell found in the closed lift of Cali Hospital

कैली हॉस्पिटल की बंद लिफ्ट में मिला नरकंकाल

Wed, 01 Sep 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hell found in the closed lift of Cali Hospital
कैली हॉस्पिटल की बंद लिफ्ट में मिला नरकंकाल
विज्ञापन

बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से संबंध ओपेक चिकित्सालय कैली में बुधवार को नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब चार साल से बंद पड़ी लिफ्ट से नरकंकाल को निकालकर कब्जे में ले लिया। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि फोरेसिंक जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत कब हुई है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

ओपेक चिकित्सालय में मरम्मत का काम चल रहा है। बंद पड़ी लिफ्ट को भी बदला जाना है। काम करते हुए कुछ श्रमिकों ने लिफ्ट को खोलकर नीचे देखा तो उसमें एक नरकंकाल फंसा था। यह देखकर श्रमिक डर गए और अस्पताल के लोगों को जानकारी दी। थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार की ओर से यह जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नरकंकाल महिला का है पुरुष का। इन सब का पता जांच के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed