फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy rain...somewhere relief and somewhere disaster

Basti News: झमाझम बारिश...कहीं राहत तो कहीं आफत

Thu, 08 Aug 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain...somewhere relief and somewhere disaster
हरैया कस्बे में भरा बारिश का पानी।
धान की फसल को होगा सर्वाधिक फायदा, शहर में गई जगह हुए जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। करीब महीने भर बाद जिले में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। इससे उमस से राहत मिलने के साथ ही मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में बढि़या बारिश हाेने का पूर्वानुमान जारी किया है। झमाझम बारिश से हर्रैया अंडरपास में पानी भर गया।
बारिश से धान की फसल को सर्वाधिक फायदा होगा। अब तक पर्याप्त पानी न मिलने के कारण फसल की ग्रोथ ठीक ढंग से नहीं हो पा रही थी। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेमशंकर ने बताया कि अब तक बारिश कम होने के कारण धान की फसल का पर्याप्त विकास नहीं हो पा रहा था। बुधवार को हुई बारिश के बाद से फसल की ग्रोथ में तेजी आएगी। बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद तमाम इलाकों में पानी भर गया। कीचड़ और पानी से होकर आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर के कचहरी, मूड़घाट, मालवीय मार्ग, विद्युत निगम, जिला कृषि कार्यालय परिसर, कृषि भवन आदि जगहों पर पानी भर गया। कीचड़ और पानी के कारण लोगों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। हर्रैया कस्बे से होकर जाने वाले हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे बारिश के बाद पानी भर गया। लोगों को घुटने भर पानी से होकर आना जाना पड़ा। सबसे अधिक समस्या तहसील आने जाने वाले फरियादियों व अधिवक्ताओं को हुई। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से पंपसेट लगाकर पानी निकासी शुरु कराई गई। करीब दो घंटे बाद पानी निकालने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कलवारी विद्युत उपकेंद्र में फिर भरा पानी
कलवारी। विद्युत उपकेंद्र कलवारी में बुधवार को हुई बारिश के बाद पानी भर गया। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि बारिश का पानी मोटर लगाकर निकाला जा रहा है। पानी निकालने के बाद पावर ट्रांसफार्मर व पैनल की जांच की जाएगी, इसके बाद ही बिजली आपूर्ति शुरु होगी। बुधवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed