फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy rain brought relief from the heat, but waterlogging caused trouble.

Basti News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव से सांसत

Tue, 05 May 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain brought relief from the heat, but waterlogging caused trouble.
बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव।
बस्ती। सोमवार की सुबह मौसम में अचानक बदलाव आ गया। अंधेरा होने के साथ ही तेज हवा चलने लगी। उसके बाद बादल की तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। आसमान में बिजली कड़कने से लोग सहम गए। बारिश का सिलसिला पूरे दिन रूक-रूक कर होता रहा। शाम को भी बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके साथ तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सैल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय हल्की धूप निकली थी। उसके बाद 10 बजे के करीब अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवा के साथ अंधेरा छा गया। धूल भरी हवा चलने लगी। लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। इसके बाद आसमान में बिजली चमकने लगी। जिसके बाद लोग सहम गया। कुछ देर बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके चलते मौसम में नरमी आ गई। बारिश के चलते आवास विकास काॅलोनी, मड़वा नगर, बरियहवा, मुरलीजोत, कोतवाली परिसर, महिला अस्पताल परिसर, महरी खावा, रामेश्वरपुरी समेत अन्य मोहल्लों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई, हालांकि बारिश कम होने के बाद पानी भी कम हो गया। बारिश के चलते जलभराव होने पर लोगों को रास्ता भी बदल लिया। यह क्रम पूरे दिन रूक-रूक कर चलता रहा।
विज्ञापन

सर्विस रोड पर हुआ जलभराव : नगर बाजार। बस्ती सदर के ग्राम पंचायत गोटवा में बने ओवरब्रिज के पास स्थित सर्विस रोड पर बारिश के चलते जलभराव हो गया। जिससे पूरी सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी। यह सर्विस रोड बंजरिया फार्म हाउस समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। लेकिन जलभराव के कारण राहगीरों को मजबूरी में पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। जहां वाहन चालक किसी तरह बैठकर पानी पार कर लेते हैं, वहीं पैदल चलने वालों को गंदे पानी में उतरकर आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में रात का एहसास कर गए बादल : रूधौली। सोमवार को सुबह से छाए बादलों के बीच दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास काले बादलों के चलते अंधेरा सा छा गया। मूसलाधार बारिश भी हुई। अंधेरा इतना हो गया सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को अपनी लाइट ऑन करनी पड़ी। इस दौरान दिन के 12 बजे भी राहगीरों को रात होने का एहसास हो रहा था, बारिश के दौरान कई जगहों पर बिजली भी गिरी लेकिन किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई।
आसमान में छाए रहे काले बादल : वॉल्टरगंज। क्षेत्र में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे तथा लगभग साढ़े दस बजे तक तेज आंधी के साथ ही गरज चमक के साथ बरसात भी हुईं। इससे लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों ने राहत महसूस किए। किसानों के लिए यह बारिश अच्छी है। किसान अपने- अपने खेत की जुताई करके अगली फसल की बुआई के लिय तैयार करेंगे। क्षेत्र के सल्टोआ, पंचमोहनी, खरहरा जप्ती, कनेथू, देईपार, लक्ष्मणपुर, जिनवा, ककरहवा सहित अनेक स्थानों पर बारिश हुईं।

तेज बरसात के चलते फोरलेन के सर्विस रोड पर लगा पानी :
कप्तानगंज। तेज बरसात के चलते चौक चौराहों पर जलभराव हो गया। जिसके चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को दोपहर में अचानक काले बादल के साथ बिजली कड़कने लगी। जिससे अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed