फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy police force deployed for Munderwa Kisan Fair, route will remain diverted

Basti News: मुंडेरवा किसान मेले के लिए भारी पुलिस बल तैनात, डायवर्ट रहेगा रूट

Mon, 11 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 11 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Heavy police force deployed for Munderwa Kisan Fair, route will remain diverted
बस्ती, मुंडेरवा। मुंडेरवा में सोमवार को आयोजित शहीद किसान मेले को देखते हुए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। चार थानेदारों सहित 250 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा मुंडेरवा की तरफ आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

शहर से होकर जाने वाली रोडवेज बसों के साथ ही अन्य वाहनों को पचपेड़िया होते हुए हाईवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग भी कराई गई है। बस्ती से गोरखपुर जाने वालों को गोवा तिराहे से टेमा रहमत की तरफ मोड दिया जाएगा। जबकि गोरखपुर से बस्ती जाने वाले मार्ग को संतकबीरनगर की पुलिस चौकी कांटे से मोड़ दिया जाएगा। वही लालगंज से आने वाले वाहनों को मुंडेरवा क्रासिंग से मोड़ दिया जायेगा।
विज्ञापन

एसओ मुंडेरवा कमलेश गौड ने बताया है कि मेले में आने वाले सभी वाहनों को आने दिया जायेगा। लालगंज, गौर, पैकोलिया और दुबौलिया सहित चार एसओ, दो निरीक्षक सहित कुल 250 फोर्स मेले के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed