फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hearing in former minister Amarmani Tripathi case today

Basti News: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी केस में सुनवाई आज

Wed, 20 Mar 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hearing in former minister Amarmani Tripathi case today
प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी को दिए गए थे संपत्तियों को कुर्क कराने के निर्देश
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे के अपहरण केस में नामजद है पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। व्यापारी के बेटे के अपहरण केस में नामजद पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की संपत्तियों को कुर्क कराने के मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान न्यायालय ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को निर्देशित किया था कि वे संपत्तियों को कुर्क कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराकर रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम/विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) प्रमोद कुमार गिरि ने सुनवाई के दौरान कहा था कि अमरमणि के विरूद्ध 16 अक्तूबर को एनबीडब्लू जारी किया गया था। एक नवंबर को कुर्की का नोटिस और दो दिसंबर को कुर्की की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था। स्थानीय पुलिस अभियुक्त के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। यद्यपि कुर्की की कार्रवाई के लिए बराबर समय की मांग करती रही।
विज्ञापन

ऐसे में प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी कुर्की की कार्रवाई कराएं। वहीं, पुलिस की तरफ से न्यायालय में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में कुर्की के लिए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ व जिला मजिस्ट्रेट लखनऊ को एक मजिस्ट्रेट व एक रिसीवर एवं स्थानीय पुलिस कर्मी के लिए पत्राचार करने की बात कही गई थी। इसके आधार पर कुछ और मोहलत मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि छह दिसंबर 2001 को व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण हो गया था। इस मामले में कोतवाली थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में अमरमणि समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया था। आरोप है कि लखनऊ के जिस मकान से अपहृत बालक मिला था, वह तत्कालीन मंत्री अमरमणि का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed