{"_id":"6255c42190cc2d7c270a086e","slug":"health-workers-protest-in-front-of-cmo-office-basti-news-gkp433161936","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
बस्ती। यूपीएचएसएसपी (उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथिंग प्रोजेक्ट) के तहत अस्पतालों में काम कर रहे कर्मियों की नए सिरे से दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराए जाने से नाराज कर्मियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारी सीएमओ से मिलने आए थे, कार्यालय से सभी अधिकारियों के नदारद रहने से नाराज कर्मी जमीन पर ही धरने पर बैठ गए।
उन्होंने जमकर नारेबाजी की तथा आरोप लगाया कि धन उगाही की नीयत से सारा खेल खेला जा रहा है, जबकि डीएचएस के माध्यम से उनकी पत्रावली चलाकर समायोजन किया जाना था। अन्य जनपदों में ऐसा ही हुआ है। कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच माह से उन लोगों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, उनके सामने भुखमरी की स्थिति है। उन लोगों की शासन-प्रशासन में कोई सुनने वाला नहीं है। उनका कहना है कि उन्होंने
डीएम को भी सारे मामले से अवगत करा दिया है। मांगें न माने जाने पर उन्होंने 12 अप्रैल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना था कि वह वार्ड आया से लेकर विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं। डीएचएस के तहत उनके प्रपत्रों का सत्यापन कराते हुए समायोजन कराने का आदेश सीएमओ को डीएम ने दिया था। कर्मियों का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय की ओर से जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वह नए सिरे से भर्ती की है, जिसमें कुछ लोगों की छटनी करना, भर्ती करने के नाम पर धन उगाही करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
एसीएमओ आरसीएच डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि नियमानुसार अभिलेख सत्यापन समिति व दक्षता प्रमाणीकरण समिति का गठन कर कार्रवाई की जा रही है। सुनीता, महेश, बीबी मिश्रा, अनुराधा, पूनम चौधरी, अखिलेश कुमार, जय प्रकाश सहित अन्य धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे।