{"_id":"64c94869a5587042b5010696","slug":"health-problem-eye-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2167-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मौसम का प्रभाव, ओपीडी में बढ़े आई फ्लू के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मौसम का प्रभाव, ओपीडी में बढ़े आई फ्लू के रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। इस माह में बारिश के चलते वायरल बीमारियों से लोगों को निजात मिल जाती है, मगर इस बार हल्की-फुल्की बारिश के चलते वायरस तेजी से फैल रहा है। सेहत को प्रभावित करने वाले वायरल तो लोगों को जहां बुखार, उल्टी-दस्त से प्रभावित कर रहे हैं, वहीं इन दिनों आई फ्लू से लोग परेशान हैं। ओपीडी में हर दिन तकरीबन डेढ़ से दो साै मरीज आई-फ्लू के आ रहे हैं। आंखों के यह संक्रमण धीरे-धीरे स्कूलों तक पहुंच गया है, मगर अभी स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे हुए है।
मंगलवार को जिला चिकित्सालय में तकरीबन दो सौ से अधिक आई फ्लू के मरीज देखे गए। इन सभी को दवा दी गई। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. शारिब सुहेल ने बताया कि इन दिनों मौसम में आर्द्रता बढ़ने के कारण आई-फ्लू के वायरस ग्रोथ कर रहे हैं। इससे यह बीमारी फैल रही है। इससे बचने का एकमात्र रास्ता जिनको आई-फ्लू हो जाए उनसे दूरी बना कर रखें। उनके कपड़े या तौलिया, रुमाल आदि का प्रयोग दूसरे लोग न करें।
-- -- -- --
क्या हैं लक्षण
चिकित्सक के अनुसार आई- फ्लू का लक्षण आखों में लाली होना, पानी गिरना तथा अधिक संक्रमण की स्थिति में कीचड़ भी आना है। आई-फ्लू का प्राथमिक लक्षण आंखों में खुजली है।
विज्ञापन
-- -- --
बचाव
-आई-फ्लू से बचाव ही इसका सबसे बड़ा इलाज है। जिस व्यक्ति को संक्रमण हो जाए। उससे दूरी बनाकर रखतें, उसका तौलिया या रूमाल साझा न करें।
-दिन में कम से कम तीन बार आखों को धुलें।
-गंदे हाथ से आंखों को न छूएं।
-- -- -- --
मंगलवार को ओटी में 120 मरीज देखे गए हैं। इसमें से 90 आई-फ्लू के थे। इसी प्रकार अस्पताल में अन्य तीन चिकित्सकों के ओपीडी में आई-फ्लू के मरीजों की भीड़ थी। लगभग 200 मरीज देखे गए हैं। इन सभी का इलाज कर घर भेजा जा चुका है। डॉ. ने कहा कि मरीजों ने बताया कि उनके घर में तीन चार लोग आई-फ्लू से संक्रमित हैं। स्कूल से यह संक्रमण घर में आ रहा है।
-डाॅ. शारिब सुहेल, आंख रोग विशेषज्ञ चिकित्सक, जिला अस्पताल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -