{"_id":"64e8fb49caadeca45e0bf547","slug":"health-problem-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3315-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वायरल संक्रमण से तेज बुखार, दस दिन कर रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वायरल संक्रमण से तेज बुखार, दस दिन कर रहा बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मौसम के चलते वायरल फीवर ने पांव पसार लिया है। वायरल संक्रमण के चलते शरीर का तापमान 105 तक पहुंच जा रहा है। अस्पताल में इन दिनों ओपीडी में सर्वाधिक बुखार के मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर की मानें तो इस बार यह संक्रमण दस दिनों तक शरीर में सक्रिय रहता है। डॉक्टरों का कहना है कि बिना सलाह एंटीबायोटिक दवाओं का मरीज कतई प्रयोग न करें। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है।
मौसम के बदलते तेवर के बीच आई-फ्लू का प्रकोप कम हुआ तो अब वायरल फीवर ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन 35 से 40 प्रतिशत मरीज वायरल फीवर के ही आ रहे हैं। इनमें से कई तो ऐसे हैं जो चार पांच दिनों से बुखार से पीड़ित होते हैं। डॉक्टरों के अनुसार इस बार वायरल संक्रमण दस या उससे अधिक दिन तक परेशान कर रहा है।
-- -- -- -
इस बार वायरल का संक्रमण अधिक हो गया है। इसका कारण यह है कि मौसम में आर्द्रता अधिक है। ऐसे में वायरस का ग्रोथ तेज होता है। यदि बुखार अधिक दिन तक आए तो चिकित्सक से जरूर सलाह लें, क्योंकि एंटीबायोटिक का प्रयोग शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
-डॉ. अंकित चतुर्वेदी, चिकित्सक, जिला अस्पताल
-- -- -- -
वायरल संक्रमण के चलते लोग बिना डॉक्टर की सलाह के दवा आदि ले लेते हैं। यह ठीक नहीं है। क्योंकि दवाएं शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करती हैं। बुखार में बिना चिकित्सक की सलाह कोई दवा न लेंं।
-डॉ. पीके श्रीवास्तव, चिकित्सक, महिला अस्पताल