फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   health problem

Basti News: स्त्री रोग विशेषज्ञ का इंतजार, स्वीकृत पद 16, तैनाती 4 की

Thu, 20 Jul 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
health problem
बस्ती। जिले में 14 सीएचसी संचालित हैं। इन पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऐसे में यहां से गर्भवती अथवा महिला मरीज को रेफर कर दिया जाता है। यह अलग बात है कि स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी पर गायनी के चिकित्सक की तैनाती का निर्देश दिया है, मगर डॉक्टरों की कमी के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी है। यहां के 14 सीएचसी पर एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। इसका कारण 16 स्वीकृत पदों के सापेक्ष मात्र 4 स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए लगातार सीएमओ की ओर से पत्राचार किया जा रहा है, मगर अब तक इनकी तैनाती नहीं हो सकी है। जिले के हर्रैया में 100 बेड का महिला अस्पताल है। इसके बने करीब एक वर्ष बीत चुके हैं, मगर स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी के चलते इसका संचालन बाधित है। इस अस्पताल को फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाया गया है। इसी प्रकार अन्य सीएचसी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ का इंतजार कर रहे हैं। यहां गर्भवती को रेफर से काम चलाया जाता है।
विज्ञापन

------
जिला महिला अस्पताल में केवल दो स्थायी स्त्री रोग विशेषज्ञ
जिला मुख्यालय पर महिला अस्पताल संचालित है। डॉक्टरों की कमी की बात यहीं से शुरू करते हैं। यहां नौ पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष तैनाती मात्र 2 की है, जबकि दो महिला रोग विशेषज्ञ की संबद्धता अस्पताल की मांग को देखते हुए सीएमओ ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
महिला अस्पताल में 9 चिकित्सकों के स्वीकृत पद हैं। इसके सापेक्ष मात्र 4 स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डिमांड भेजी गई है।
-डॉ. पीके श्रीवास्तव, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

--------



जिले में 16 स्वीकृत पद के सापेक्ष मात्र 4 स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं। इनमें तीन स्थायी तो एक संविदा के चिकित्सक है। जिले के तीनों रेफरल यूनिट को कवर किया जा रहा है। रुधौली में तैनात चिकित्सक को जरूरत पर हर्रैया भेजा जाता है। शासन को चिकित्सक की कमी के बारे में अवगत कराते हुए पत्र भेजा गया है।
-डॉ. आरपी मिश्र, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed