{"_id":"64e1071d736e22219a0acd78","slug":"health-facility-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3040-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी उन्मूलन: 11 मरीजों को मेडिकल स्टोर संचालकों ने लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी उन्मूलन: 11 मरीजों को मेडिकल स्टोर संचालकों ने लिया गोद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में टीबी उन्मूलन को गति देने में अब मेडिकल स्टोर संचालक भी सहयोग करेंगे। यह निर्णय केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष, जिला क्षय रोग अधिकारी व औषधि निरीक्षक की एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक के बाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह की पहल पर 7 मेडिकल स्टोर संचालकों ने 11 टीबी मरीजों को गोद लिया। अब इनके दवा व अन्य खर्चों को यह संचालक उठाएंगे।
बैठक में शेड्यूल एच- 1 की मासिक रिपोर्टिंग, औषधियों के विक्रय का डाटा इकट्ठा करने एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण एवं अन्य सहयोग पर चर्चा की गई। बस्ती केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने क्षय रोगियों को गोद लेने का आह्वन किया। जिस पर मेडिकल स्टोर संचालक पवन मल्होत्रा, रामगोपाल कसौधन, आशुतोष राय सहित सात मेडिकल स्टोर संचालकों ने गोद लेने की अपनी सहमति दी।