फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   health facility

Basti News: घर पर पहुंचे टीम तो जरूर खाएं फाइलेरिया की दवा

Wed, 02 Aug 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
health facility
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर पहुंचे तो फाइलेरिया की दवा जरूर खाएं। इस रोग की रोकथाम के लिए 10 से 26 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। फाइलेरिया का कोई इलाज नहीं है। ऐसे में प्रशासन ने शासन के निर्देश पर अभियान चलाकर लोगों को दवा खिलाने का अभियान चलाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी दवा उपलब्ध रहेगी, जहां कोई भी जाकर दवा खा सकता है। दवा निशुल्क खिलाई जाएगी। यह अपील डीएम प्रियंका निरंजन ने की है। डीएम की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि 10 अगस्त को टीम 11 बजे से घर-घर जाएगी तथा अपने सामने दवा खिलाएगी। खाली पेट दवा नहीं खाना है। परिवार के बचे सदस्यों के लिए दवा का वितरण नहीं किया जाएगा। जो सदस्य दवा खाने से वंचित रहेंगे उन्हें दोबारा भ्रमण करके दवा की खुुराक खिलाई जाएगी। अभियान में छूटे हुए लोग स्वास्थ्य केेंद्र पर जाकर दवा खा सकेंगें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीम को परिवार पंजिका उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे घर-घर होने वाला सर्वे का कार्य एवं लिंपोडीमा एवं हाइड्रोसील के रोगियों की लाइन की सूची तैयार की जा सके। प्रत्येक ग्राम प्रधान इस कार्यक्रम का उद्घाटन सभी के सामने स्वयं दवा खाकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
क्या है फाइलेरिया
फाइलेरिया एक परजीवी जन्य संक्रामक बीमारी है, जो धागे जैसे कृमियों से होती है। फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। संक्रमित मच्छर के काटने के 10-15 वर्षों के पश्चात यह हाथ, पैर, स्तन या अंडकोश में सूजन (हाइड्रोसील) पेशाब में सफेद रंग के द्रव का स्राव (काइल्यूरिया) लंबे समय से सूखी खांसी आना (ट्रोपिकल स्नोफीलिया) आदि के रूप में दिखाई देता है। फाइलेरिया रोग (हाथीपांव) एक लाइलाज बीमारी है।


---------
कैसे होगा दवा का प्रयोग
डीएम ने बताया कि 2 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को डीईसी तथा एल्वेंडाजाल की एक-एक टेबलेट खिलाई जाएगी। 05 से 15 वर्ष आयु के लोगों को डीईसी की 2 तथा एल्वेंडाजाल की 1 टेबलेट खिलाई जाएगी। 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को डीईसी की 3 तथा एंल्वेंडाजाल की 1 टेबलेट खिलाई जाएगी।
-------
इन्हें नहीं खाना है दवा
01 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों एवं गर्भवती माताओं को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed