फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   health deteriorated during the examination, death

बस्ती: परीक्षा के दौरान अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की बिगड़ी तबीयत, मौत

Mon, 20 Feb 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
health deteriorated during the examination, death
शिक्षक बृजभान सिंह की फाइल फोटो
भानपुर। तहसील क्षेत्र के बाल विद्या इंटर कॉलेज सल्टौआ गोपालपुर में सोमवार को प्रथम पाली की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक शिक्षक बृजभान सिंह (38) का निधन हो गया। परीक्षा में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस की मदद से पीएचसी सल्टौआ ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने बृजभान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वे रामनगर ब्लॉक के मेहीलाल आदर्श इंटर काॅलेज असनहरा में कला विषय के शिक्षक के रूप में पढ़ाते थे। प्रधानाचार्य उत्तम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कुछ समय से बृजभान पीलिया रोग से परेशान थे। जिसका वे इलाज भी करा रहे थे। वे वर्ष 2017 में आयोग से चयनित होकर विद्यालय में नियुक्त हुए थे। वह मूलत: प्रयागराज जिले के 593-ई, स्मिथ रोड, रेलवे कॉलोनी, कामाेरी महादेव के रहने वाले थे और बस्ती में बड़ेवन के पास एक किराए के मकान में रहते थे। वे अपने पीछे पत्नी प्रतिमा सिंह व एक तीन वर्षीय बेटे सूर्यभान सिंह को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed