फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   health chekup camp

Basti News: बनकटी में दवाओं का अभाव, सल्टौआ में नहीं पहुंचे चिकित्सक

Sun, 26 Feb 2023 05:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
health chekup camp
फोटो-
विज्ञापन

- एक्सरे तकनीशियन बनाते मिले ओपीडी का पर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ/बनकटी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला रविवार को जिले के पीएचसी और सीएचसी पर लगाया गया। मेले में कहीं डॉक्टर नहीं पहुंचे, तो कहीं दवाओं का अभाव रहा। सीएचसी सल्टौआ में एक बजे सिर्फ डॉ. आफाक अहमद ड्यूटी पर मिले, जबकि डॉ. अजय कुमार अनुपस्थित रहे।
एक्सरे तकनीशियन सुशील ओपीडी पर्चा बनाते हुए मिले। अमरौली निवासी पंकज अपनी गर्भवती पत्नी नीलम का इलाज कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर न होने से स्टाफ नर्स कंचन चौधरी से परामर्श लेकर घर जा रहा हूं। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर डॉक्टरों से परामर्श लेने वाले मरीजों को बाहर से दवाएं लेनी पड़ीं। मरीज धीरज कुमार और हीरालाल ने बताया कि बीटाडीन लोशन और कफ सीरप न होने के कारण बाहर से खरीदना पड़ा। दूसरी ओर पीएचसी पर शुगर और खून की जांच भी बाधित रही।
विज्ञापन

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमकुम पांडेय और डॉ. अनीता पाल ने मरीजों का इलाज किया। डॉ. कुमकुम ने बताया कि मौसमी बीमारी के मरीज अधिक आ रहे हैं। मौके पर फार्मासिस्ट पीसी पांडेय, रेनू मौर्या, मूनिराम, सुशील, मो. उमर, रेनू मौर्या, अनुपमा, सीमा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed