फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Health checkup camp organised

मेडिकल परीक्षण शिविर में 53 वृद्धजनों का हुआ इलाज, वितरित हुईं दवाएं

Sat, 02 Jul 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Health checkup camp organised
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर : 53 बुजुर्गों का इलाज, दवाएं बांटी गईं
विज्ञापन

बस्ती। शहर से सटे बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के तत्वावधान में मेडिकल परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। यहां आश्रम में मौजूद 53 वृद्धों का चिकित्सकों की टीम ने डॉ. वीके वर्मा के नेतृत्व में जांच की। यहां जरूरतमंदों की ईसीजी, सुगर व ब्लड प्रेशर की जांच कर चिकित्सकों ने दवा उपलब्ध कराई।
परीक्षण शिविर में डॉ. आलोक रंजन, डॉ. श्याम नरायन चौधरी, डॉ. एसपी भारती ने मरीजों की जांच पड़ताल की। उसके बाद सभी मरीजों को इम्युनिटी टेस्ट किया गया। सभी को जिंक की टैबलेट उपलब्ध कराई गई। दोपहर एक बजे से शुरू शिविर तीन बजे तक चला। इस दौरान आसपास के भी लोग यहां जांच कराने पहुंच गए, जिसका चिकित्सकों ने परीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रोटरी क्लब ग्रेटर के किशन कुमार गोयल, आश्रम के राम बुझारत, राज किशोर, राधेश्याम तिवारी, सदा वृक्ष चौधरी, राम उग्रह, श्रीपति, आशा, निर्मला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, लोग
अमर उजाला की पहल सराहनीय
वृद्धाश्रम बनकटा की वार्डेन मीना पांडेय ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे आयोजन से जहां वृद्धों को राहत मिलती है वहीं इन्हें चिकित्सालय से ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती। दवा आदि भी उन्हें आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
----
वृद्धों व असहायों का सहयोग सौभाग्य की बात
शहर के चिकित्सक डॉ. एसपी भारती ने कहा कि चिकित्सक का दायित्व है कि वह लोगों की सेवा करे। अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने मुझे सेवा का अवसर दिया है। यह सौभाग्य की बात है। वृद्धों व असहायों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है।
----
जरूरतमंदों की सेवा का मिला अवसर
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की सचिव प्रतिभा गोयल ने कहा कि संगठन से जुड़कर जरूरतमंदों की सेवा का मौका मिला है। अमर उजाला फाउंडेशन का सहयोग इसमें चार चांद लगा दिया। यह प्रयास होगा कि यूं ही संस्था व फाउंडेशन मिलकर कदम दर कदम बढ़ा समाज की सेवा करें।

-----
अमर उजाला का सहयोग से होगी वृहद सामाजिक सेवा
समाजसेवी राजेश्वरी वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से वृद्धजनों की सेवा का मौका मिला है। इसके सहयोग से अब सामाजिक सरोकारों के लिए वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कहा कि कार्यक्रम से यहां आश्रम में वृद्धों को सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed