फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Health check-up of 1156 pregnant women

Basti News: 1156 गर्भवतियों की जांची गई सेहत

Sat, 07 Mar 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of 1156 pregnant women
बस्ती। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत 38 स्वास्थ्य इकाइयों पर शिविर का आयोजन किया गया। कुल, 1156 गर्भवती महिलाओं की सेहत जांची गई। जिसमें 176 गर्भवती हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की श्रेणी में चिह्नित हुईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 150 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें कुल 11 महिलाएं उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण श्रेणी में चिह्नित की गईं। कैली में 140 गर्भवती की जांच हुई। महिला चिकित्सक डॉ. ममता रानी ने संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी। हीमोग्लोबिन, यूरिन एचआईवी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कई प्रकार की जांच भी की गई। सीएचसी हर्रैया में 64 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ जिनमें चार महिलाएं उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण श्रेणी की मिलीं।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य सीएचसी और दो अर्बन पीएचसी पर जांच हुई। जिला मातृ स्वास्थ्य सलाहकार राज कुमार ने बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी होने के चलते नौ गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में एडमिट करके खून की मात्रा बढ़ाने के लिए आयरन सुक्रोज का ड्राफ्ट चढ़ाया गया। 150 से अधिक महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। बताया कि एचआरपी की श्रेणी में पंजीकृत हुईं तीन महिलाओं को हॉयर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed