फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Head-on collision between a state transport bus and a car; two critically injured.

Basti News: रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

Mon, 19 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Head-on collision between a state transport bus and a car; two critically injured.
विक्रमजोत। केशवपुर गांव के सामने रविवार शाम वन-वे किए गए बस्ती-अयोध्या हाईवे पर रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि रेनॉल्ट ट्राइबर कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


लखनऊ के तेलीबाग निवासी पुष्पेंद्र (45) पुत्र मलखान सिंह और कृष्ण कुमार क्षत्रिय (43) पुत्र रामलाल कार संख्या यूपी 32 एलएस 1937 से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही कानपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 78 एबी 8235 ने कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और हाईवे सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। हादसे के कारण हाईवे की बस्ती-अयोध्या लेन पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परसरामपुर थाने के उपनिरीक्षक जगन्नाथ यादव और कांस्टेबल शास्तिक पांडेय ने पीआरवी पुलिस की मदद से यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed