{"_id":"617edeaa41f9a074de51ba73","slug":"harassment-of-two-married-women-basti-news-gkp414969875","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए दो विवाहिताओं का उत्पीड़न, 11 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए दो विवाहिताओं का उत्पीड़न, 11 पर मुकदमा
विज्ञापन
दो विवाहिताओं का उत्पीड़न, 11 पर मुकदमा
परशुरामपुर और कप्तानगंज पुलिस ने की कार्रवाई
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिताओं के उत्पीड़न करने के दो मामलों में पुलिस ने 11 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई परशुरामपुर व कप्तानगंज पुलिस ने की है।
छावनी थानाक्षेत्र में रह रहीं प्रियंका ने तहरीर देकर कहा है कि उनकी शादी परशुरामपुर थाने के सिरसहवा निवासी अजीत कुमार यादव के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने दहेज में एक लाख रुपये व बुलेट मोटर साइकिल की मांग को लेकर उत्पीड़न किया। जानमाल की धमकी देकर प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति अजीत, ससुर रामराज उर्फ रामजग, जेठ अरविंद, जेठानी कंचन व ननद किरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर कहा है कि उसकी शादी संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थानांतर्गत बंजरिया पठान निवासी अजमल के साथ हुई है। आरोप है कि दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुर शब्बीर खान, ननद रजिया खातून, शाहाना, रोशिदा, मुस्कान व पति अजमल ने मारापीटा व अपशब्दों का प्रयोग किया। प्रताड़ित करते हुए जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।