फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Happiness on Winning position

जीत हार के फैसले के बाद बोले विजयी प्रत्याशी

Fri, 11 Mar 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Happiness on Winning position
जीत पर जताई खुशी, कहा- विकास प्राथमिकता
विज्ञापन

बस्ती। जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर समाजवादी पार्टी ने जबकि एक सीट पर भाजपा ने परचम लहराया है। इन सीटों पर हार जीत के बाद प्रत्याशी व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से संवाददाता के साथ हुई बातचीत के कुछ अंश प्रस्तुत हैं।
महादेवा विधानसभा क्षेत्र
सभी का सम्मान, मूलभूत जरूरतों को करेंगे पूरा
महादेवा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी दूधराम चुनाव जीत गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रवि सोनकर रहे। दूधराम ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि उनकी यह जीत आम जनता की है। सभी का सम्मान और क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों के लिए वे पांच साल काम करेंगे। कहा कि जनता ने उन्हें चुना है ऐसे में सबसे पहले आम जन की समस्याओं को लेकर वे काम करेंगे।
विज्ञापन

जनाधार शिरोधार्य
महादेवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवि सोनकर ने कहा कि जनता का आदेश जो भी मिला है वह शिरोधार्य है। जो जीता है उसे बधाई देते हुए कहा कि वे अब जनता के बीच रह कर पांच साल काम करेंगे। जनसमस्याओं को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र...
क्षेत्रीय विकास व जनता का सम्मान मेरी प्राथमिकता
कप्तानगंज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कवींद्र चौधरी उर्फ अतुल ने भाजपा के चंद्रप्रकाश को पराजित किया है। कहते हैं कि यह जीत आम जन की है। उनके स्नेह व आशीर्वाद ने मुझे विधायक बना दिया है तो अब उनके सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा का दायित्व मेरा है। क्षेत्रीय विकास मेरी प्राथमिकता होगी।
जनसमस्याओं को लेकर जारी रहेगा संघर्ष
कप्तानगंज के भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश शुक्ल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं पूरे पांच साल संघर्ष करुंगा। जनता ने जो आदेश दिया है। वह मैं स्वीकार कर रहा हूं। विजयी प्रत्याशी को उन्होंने बधाई दी।
हर्रैया विधानसभा क्षेत्र
जनता के आशीर्वाद का पाई-पाई चुकाऊंगा
हर्रैया से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के त्रयंम्बक नाथ पाठक को हराया है। जीतने के बाद अजय सिंह ने कहा कि मुझे जनता ने एक बार फिर से जनादेश दिया है। उसका मैं ऋणी हो गया हूं। इस ऋण की पाई-पाई चुकाऊंगा। पांच साल में मैंने जो कार्य किया है उसमें जो भी अधूरा है उसे पूरा कर जनता को समर्पित कर दूंगा। जनता का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है।
मैं जन का सेवक रहा हूं और रहूंगा
हर्रैया से चुनाव में पराजित होने के बाद त्रयंबक नाथ पाठक ने कहा कि मैं तो जनता का सदा सेवक रहा हूं और यह क्रम जारी रहेगा। जनसमस्याओं को लेकर मेरा संघर्ष जारी रहेगा। जनता के बीच में मैं रहता हूं और इसे मैं कायम रखूंगा।
बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र
जन आशीर्वाद का कर्ज उतार दूंगा
सदर सीट से सपा के महेंद्र नाथ यादव ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद महेंद्र नाथ ने कहा कि जन आशीर्वाद ने मुझे विधानसभा में पहुंचाया है। इसमें सभी का योगदान है। यह आशीर्वाद मेरे लिए कर्ज है। इसे सूद समेत जन को वापस करुंगा।
जन विश्वास पर मैं खरा हूं
सदर सीट से पराजित भाजपा के उम्मीदवार दयाराम चौधरी ने कहा कि मैं जन विश्वास पर खरा उतार हूं। जनता ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया। चुनाव में हार जीत तो होती ही है, बावजूद इसके मैं पार्टी की रीति नीति के अनुसार संघर्ष का अपना दायित्व निभाता रहूंगा। जनता के लिए मेरा घर हमेशा खुला है। वे समस्याएं लेकर आएंगे तो उसे मैं दूर करने का भरसक प्रयास करुंगा।
रुधौली विधानसभा क्षेत्र
जनसमस्याओं का हर वादा पूरा करुंगा
रुधौली से सपा के विजयी प्रत्याशी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वे जनसमस्याओं के सवाल को लेकर जनता के बीच गए थे। इसी सवाल को लेकर सड़क से लेकर सदन तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा। जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। इसे याद रखूंगा। क्षेत्रीय विकास का वादा मैंने जनता से किया है उसे हर हाल में पूरा करुंगा।

जनादेश सर्वोपरि, विश्वास पर उतरुंगा खरा
रुधौली से विधानसभा क्षेत्र के पराजित प्रत्याशी संगीता जायसवाल ने कहा कि जनादेश सर्वोपरि है। जिन्होंने जो विश्वास किया है वह हार जीत से ऊपर है। मैं अपने काम के भरोसे मैदान में आई थी। लोगों की समस्याओं को लेकर मेरा परिवार सदा संघर्ष करता रहा है। उसे आगे भी बरकरार रखूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed