{"_id":"62716f2c1976c33b47607915","slug":"hanging-dead-body-recovered-basti-news-gkp4356001190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामुन के पेड़ से लटका मिला जूस विक्रेता का शव ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामुन के पेड़ से लटका मिला जूस विक्रेता का शव ..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामुन के पेड़ से लटका मिला जूस विक्रेता का शव
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल के बभनगावां पुरवा में मंगलवार की देर शाम एक युवक का शव पेड़ में धोती से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
गौर के अजगैवाजंगल के निकट स्थित कुआनो नदी के घाट पर बभनगावां पुरवा के निवासी प्रवेश उर्फ परदेशी (18) पुत्र हरीराम गन्ने के जूस की दुकान लगाता था। आसपास के लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से वह अपनी दुकान नहीं लगा रहा था। मंगलवार देर शाम करीब सात बजे कुछ लोगों की नजर घाट के पास के जामुन के पेड़ पर पड़ी, जिसकी डाल से धोती में बंधा शव लटक रहा था। यह जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ देर में वहां आसपास गांव के तमाम लोग जुट गए। इसी दौरान किसी ने उसकी पहचान गन्ना जूस बेचने वाले परदेशी के रूप में की।