{"_id":"5ff74ef68ebc3e2e3a16064a","slug":"hamid-basti-news-gkp379975931","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्त होगी हामिद अशरफ की संपत्ति, कांप्लेक्स होंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब्त होगी हामिद अशरफ की संपत्ति, कांप्लेक्स होंगे ध्वस्त
विज्ञापन
आईआरसीटीसी का नकली सॉफ्टवेयर बेचने वाले गिरोह के सरगना और अन्य पर गैंगस्टर की कार्रवाई में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विदेश में बैठकर आईआरसीटीसी का नकली सॉफ्टवेयर बेचने वाले गिरोह के सरगना हामिद अशरफ और उसके साथियों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। उसकी संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
एसपी हेमराज मीणा के अनुसार, गैंगस्टर की कार्रवाई पूरी होने के बाद हामिद की सारी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। अब तक 12 करोड़ की जमीन और कई इमारतों के अलावा 18 विभिन्न बैंकों के खातों में जमा 30 लाख रुपये के प्रमाण मिले हैं। जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। 90 लाख रुपये के विभिन्न कंपनियों शेयर बांड भी मिले हैं। कई बेनामी संपत्तियों के बारे में जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है।
एसपी के अनुसार, हामिद ने अपने कई रिश्तेदारों के नाम पर भी संपत्ति जुटाई है। इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बकौल एसपी उसने दुबई में भी संपत्ति की बात सामने आई है। हालांकि इसकी तस्दीक होना बाकी है। न्यायालय की अनुमति लेकर गैंगस्टर में अवैध कमाई से बनाई सभी संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी। मॉल और अवैध फ्लैट ध्वस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
----------
कौन है हामिद अशरफ
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए पांच वर्ष से सिरदर्द बना हामिद अशरफ आईआरसीटीसी का नकली सॉफ्टवेयर बेचने वाले गिरोह का सरगना है। कप्तानगंज थाने के रमवापुर कला निवासी चूड़ी व्यवसायी जमीरुल हसन उर्फ लल्ला को अस्पताल में मिला बालक 25 बरस का होते-होते करोड़पति बन गया। हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान ही तत्काल टिकटों की दलाली करने वाले मामा से कुछ ही महीनों में धंधे की बारीकियां सीख ली। वेबसाइट हैक करने वाला सॉफ्टवेयर भी बना डाला। जिससे तत्काल रेलवे टिकट की साइट खुलते ही जाम हो जाती थी और इसके सॉफ्टवेयर से धड़ाधड़ टिकट जारी होते जाते थे। रेलवे की जांच एजेंसियों ने जब जांच की तो पता चला कि बस्ती में ही इस गिरोह का केंद्र है। तब से हामिद अशरफ देश भर में कुख्यात हो गया।
राजस्व टीम करेगी संपत्ति का मूल्यांकन
हामिश अशरफ और उससे जुड़े आरोपियों पर नए सिरे से शिकंजा कसने की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए राजस्व टीम के साथ पुलिस हामिद गिरोह के सदस्यों की संपत्ति का मूल्यांकन कर इसकी रिपोर्ट एसपी को सौंपेगी। डीएम की संस्तुति मिलते ही पुलिस संबंधित आरोपियों की संपत्ति अभियान चलाकर सील करेगी।
इन संपत्तियों की हुई पहचान
- अहमदनगर (मुंबई) में दो करोड़ का सात हजार वर्ग फीट का प्लाट।
- घनसैनी, थाणे (मुंबई) में एक करोड़ का फ्लैट।
- कप्तानगंज मछली मंडी के पास जमीन करीब 5 बिस्वा जमीन, कीमत करीब 25 लाख रुपये।
- बस्ती टोल प्लाजा के पास जमीन, कीमत करीब 25 लाख रुपये।
- कप्तानगंज कस्बे में तीन करोड़ से बना एचएमडी माल।
- कठार जंगल में कुल 15 बीघा जमीन, कीमत करीब 1.25 करोड रुपये।
- वायरलेस चौराहा, कस्बा कप्तानगंज थाना मार्ग पर 12 बिस्वा जमीन व व्यावसायिक दुकानें कीमत करीब 2 करोड़ रुपये।
- रमवापुर कला में 8 विस्वा जमीन, कीमत 25 लाख रुपये।
- कप्तानगंज कस्बे में किराना मार्ट, कीमत करीब 50 लाख रुपये।
- बनकटा मिश्र में ढाई बीघा जमीन, कीमत 01 करोड़ रुपये।
- ग्राम रमवापुर में एक मुर्गी फार्म, कीमत 10 लाख रुपये।