फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gypsum of Rajasthan will increase fertility

Basti News: उर्वरा शक्ति बढ़ाएगा ''राजस्थान'' का जिप्सम

Tue, 25 Jun 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Gypsum of Rajasthan will increase fertility
नई व्यवस्था के तहत किसानों को तत्काल मिलेगा 75 प्रतिशत का अनुदान
विज्ञापन

खेतों की गहरी जुताई करने के बाद डाला जाता है जिप्सम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रासायनिक खाद व कीटनाशकों के प्रयोग से जमीन की उर्वरक क्षमता लगातार गिर रही है। इसका असर पैदावार पर भी पड़ रहा है। कृषि विभाग मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए राजस्थान से 150 मीट्रिक टन जिप्सम मंगवाया है। राजकीय बीज भंडारों पर अनुदानित दामों पर किसानों में इसक वितरण शुरू कर दिया गया है।
बीते वर्ष तक सरकार की ओर से किसानों को 75 फीसदी अनुदान पर जिप्सम दिया जाता था। इसके लिए किसानों को पहले पूरा पैसा जमा करना होता था। मगर, इस वर्ष नई व्यवस्था के तहत अनुदानित दाम तत्काल किसानों को मिल जाएगा। अब उन्हें सिर्फ 25 प्रतिशत धनराशि ही देनी पड़ेगी। विभाग के अनुसार, 130 मीट्रिक टन जिप्सम पहुंच चुका है। इसे राजकीय बीज गोदामों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए जिप्सम का प्रयोग फसल की बुवाई से पहले करना चाहिए। खेत को जरूरत के अनुसार, गहरी जुताई कर तैयार करने के बाद ही उसमें जिप्सम डाला जाता है। खड़ी फसल में इसकी बुवाई नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

पोषक तत्वों का अनुपात बढ़ाता है जिप्सम
संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन में कैल्शियम व सल्फर मुख्य अपव्यय माने जाते हैं। इनमें जिप्सम एक महत्वपूर्ण स्रोत है। खनिज होने के बाद भी यह खेतों में उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है। जिप्सम में 29.4 प्रतिशत कैल्शियम और 23.5 प्रतिशत सल्फर होता है। यह आयन बनाता है। इससे मिट्टी की रासायनिक व भौतिक अवस्था में सुधार होता है।

...

कोट
खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए राजस्थान से जिप्सम मंगाया गया है। किसान राजकीय बीज गोदामों से इसे प्राप्त कर सकते हैं। इन पर उन्हें 75 प्रतिशत तत्काल अनुदान दिया जा रहा है।
-रतन शंकर ओझा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed